- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- शुगर लेवल कंट्रोल रखने...
लाइफ स्टाइल
शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 हेल्दी कार्ब्स
Ritisha Jaiswal
12 Aug 2021 12:22 PM GMT

x
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का खास ख्याल रखना पड़ता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का खास ख्याल रखना पड़ता है। ऐसा करने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। जिससे मरीज केवल दवाइयों के सहारे नहीं रहता पड़ता। शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर में कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करना चाहिए। आपको ऐसा खाना लेना चाहिए, जिससे शरीर को पोषण मिले और ब्लड शुगर कंट्रोल रहे।
डायबिटीज के बहुत से मरीज अपनी डाइट से कार्ब्स को हटा देते हैं। लेकिन इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। आपको कार्ब्स हटाने की बजाय हेल्दी कार्ब अपने खाने में शामिल करने की जरूरत है। ये आपके लिए कई तरह से फायेदमंद हो सकता है।
शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 हेल्दी कार्ब्स
हेल्दी कार्ब वाले साबुत अनाज
अगर आप ब्लड शुगर के पेशेंट हैं और आपका शुगर लेवल बढ़ा रहता है तो खाने से सफेद चीजें जैसे- मैदा, पास्ता, चावल, ब्रेड पूरी तरह से हटा दें। इनकी जगह साबुत अनाज, चोकर या मल्टीग्रेन वाली रोटी खाने में शामिल करें। साबुत अनाज में जौ और क्विनोआ और ब्राउन राइस भी आप खा सकते हैं। रागी, बाजरा भी डायबिटीज के मरीजों को फायदा करता है। इनसे शरीर को हेल्दी कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिज भरपूर मिलेगा।
नाश्ते में लें ओट्स
डायबिटीज मरीजों के लिए नाश्तें में ओट्स का सेवन करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में ओट्स काफी मदद करता है। इसमें फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है जिससे पेट सही रहता है। इसके अलावा इसमें कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ओट्स खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती। आप इसे दूध में पका कर भी खा सकते हैं।
लंच और डिनर में खाएं दालें
डायबिटीज के मरीजों का अक्सर ब्लड प्रेशर का संतुलन भी बिगड़ जाता है। ऐसे में दाल खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। दालों में प्रोटीन, पोटेशियम, फाइबर और दूसरे पोषक तत्व होते हैं।
रोजाना खाएं फल
डायबिटीज के मरीजों के नियमित रूप से फलों का सेवन करना चाहिए। फलों को हेल्दी कार्ब्स का अच्छा सोर्स माना जाता है। फलों में नेचुरल शुगर होती है। विटामिन और जरूरी पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं। डायबिटीज के मरीज सेब, अंगूर, जामुन और केले भी खा सकते हैं। आपको आम, लीची और चीकू जैसे मीठे फल कम खाने चाहिए।
डाइट में शामिल करें शकरकंद
डायबिटीज के मरीजों को खाने में फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। आप डाइट में गाजर और शकरकंद जरूर शामिल करें। हेल्थ के लिए ये दोनों चीजें काफी फायदेमंद हैं। शकरकंद में फाइबर बहुत होता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Ritisha Jaiswal
Next Story