लाइफ स्टाइल

थायरॉइड में मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

SANTOSI TANDI
30 Aug 2023 7:12 AM GMT
थायरॉइड में मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें
x
डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें
जब शरीर में थायरॉइड हार्मोन की कमी हो जाती है, तो इसे हाइपोथायरॉइडिज्म कहा जाता है। थायरॉइड हार्मोन की अधिकता और कमी, दोनों ही सेहत पर असर डालती है। जब यह हार्मोन कम होने लगता है, तो मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है और वजन तेजी से बढ़ने लगता है। दरअसल, थायरॉइड लेवल कम होने पर शरीर में आयोडीन की कमी हो जाती है, जिससे मेटाबॉलिज्म सुस्त हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है। मोटापा कई समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए थायरॉइड के मरीजों को अपना वजन मेंटेन करने की सलाह दी जाती है। इ
सके लिए डाइट में मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। ऐसी कई चीजें हैं, जो थायरॉइड के मरीजों को खाने की सलाह जी जाती है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा को आयुर्वेद में कई सालों का अनुभव है।
नारियल पानी या सूखा नारियल
अगर आपको थायरॉइड की समस्या है, तो यह आपके लिए बहुत अच्छा है। चाहे कच्चा नारियल हो, नारियल पानी हो या फिर नारियल का तेल, इसे डाइट में जरूर शामिल करें। यह सुस्त मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। नारियल में एमसीएफए( MCFA) यानी मीडियम चेन फैटी एसिड्स और एमटीसी (MTC) यानी मीडियम ट्राईग्लिसराइड्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को सुधारते हैं। यह डाइजेशन को भी ठीक करता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
थायरॉइड के लिए धनिये का पानी
थायरॉइड के मरीजों के लिए धनिये का पानी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और फोलेट भरपूर मात्रा में होते हैं। यह थायरॉइड फंक्शन को सुधारता है, डाइजेशन को सही करता है, इंफ्लेमेशन को कम करता है और लिवर में टी4 थायरॉइड के टी3 थायरॉइड में बदलने की दर को सुधारता है। इससे थायरॉइड के लक्षणों को कम करने और वजन घटाने में मदद मिलती है। सुबह खाली पेट धनिये का पानी पिएं।
थायरॉइड के लिए साबुत मूंग या मूंग की दाल
इसमें प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, कार्ब्स, विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। थायरॉइड के मरीजों को अक्सर कब्ज की समस्या हो जाती है। इसमें फाइबर अधिक होता है, जिससे कब्ज दूर होता है। शरीर को इससे आयोडीन भी मिलता है और मेटाबॉलिज्म को सुधारने में भी यह मदद करती है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story