- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- वेट लॉस के लिए डाइट...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | खरबूजे की खेती ग्रीष्म यानी गर्मी के दिनों में होती है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। इसके लिए खरबूजे को गर्मियों का फल भी कहा जाता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मोटापा, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर में फायदेमंद साबित होते हैं। वहीं, खरबूजे के बीज में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम पाए जाते हैं। खासकर पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप को कम अथवा सामान्य रखा जा सकता है। एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि खरबूजे के बीज उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में सहायक है। साथ ही खरबूजे के बीज के सेवन से बढ़ते वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप भी मोटापा या ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर खरबूजे के बीज का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं
