लाइफ स्टाइल

डाइट में शामिल करें ग्लूटेन फ्री फूड्स, डाइजेशन होगा मजबूत

Bharti sahu
9 Oct 2022 4:56 PM GMT
डाइट में शामिल करें ग्लूटेन फ्री फूड्स,  डाइजेशन होगा मजबूत
x
आज के समय में ग्लूटेन फ्री आहार का चलन तेजी से बढ़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्लूटेन फ्री आहार वजन घटाने और पाचन को मजबूत बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं ग्लूटेन फ्री डाइट से आप डायबिटीज को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

आज के समय में ग्लूटेन फ्री आहार का चलन तेजी से बढ़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्लूटेन फ्री आहार वजन घटाने और पाचन को मजबूत बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं ग्लूटेन फ्री डाइट से आप डायबिटीज को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

ग्लूटेन एक प्रोटीन होता है जोकि गेहूं, जौ और राई में अच्छी मात्रा में भरपूर होता है। इसलिए आजकल फिटनेट फ्रीक लोग ग्लूटेन युक्त फूड खाने से परहेज करते हैं। इससे आपके शरीर में पर्याप्त ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही इससे आपको जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है, तो चलिए जानते हैं ग्लूटेन फ्री खाने के फायदे-
ग्लूटेन फ्री खाने के लाभ
वेट लॉस
ग्लूटेन फ्री फूड्स के सेवन से आपको वेट लॉस में आसानी होती है। ग्लूटेन फ्री डाइट में जंक फूड या बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए। ग्लूटेन फ्री आहार में लो कैलोरी मौजूद होती है जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। ग्लूटेन फ्री अहार में जई, मक्का और किनुआ जैसे फूड्स शामिल होते है।
एनर्जी बूस्टर
गेहूं के सेवन से आपका शरीर आलस का शिकार होने लगता है। लेकिन ग्लूटेन फ्री डाइट के सेवन से आपके शरीर में एनर्जी का स्तर बेहतर बना रहता है। ग्लूटेन फ्री खाने से आपका शरीर थकान और सुस्ती से दूर हो जाता है जिससे आप एक्टिव फील करते हैं।
हेल्दी डाइजेशन
अगर आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं जैसे- गैस, कब्ज, पेट फूलना या दस्त आदि से परेशान रहते हैं तो आप अपने आहार में ग्लूटेन फ्री चीजों को शामिल करने की आवश्यकता है। कई रिसर्च के मुताबिक ग्लूटेन फ्री आहार से आप इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
जोड़ों के दर्द में रिलीफ
कुछ लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी होती है जिससे उनके शरीर में सूजन और दर्द की समस्या पैदा हो जाती है। ऐसे में जोड़ों का दर्द, घुटनों में दर्द, पीठ में दर्द और कलाई में दर्द की समस्या होने लगती है। लेकिन ग्लूटेन फ्री आहार के सेवन से आपको दर्द में राहत मिलती है।
ग्लोइंग स्किन
ग्लूटेन के सेवन से कई लोगों को स्किन एलर्जी होने लगती है जिससे आपकी स्किन पर काफी बुरा असर पड़ने लगता है। इससे आपकी स्किन पर फफोले पड़ने लगते हैं। ग्लूटेन फ्री के सेवन से आपकी स्किन संबंधी समस्या खत्म होने लगती है


Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story