लाइफ स्टाइल

अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करें एक अंडा

Kajal Dubey
24 May 2023 12:27 PM GMT
अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करें एक अंडा
x
अच्छी सेहत को पाने के लिए जरूरी हैं कि अपना आहार अच्छा रखा जाए। सर्दियों के इन दिनों में आहार में कई लोग अंडे को भी शामिल करते हैं जो कि कैल्शियम, हेल्दी फैट, कैलोरीज, सोडियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है। साथ ही यह आयरन, प्रोटीन, विटामिन डी जैसे कई पोषक तत्वों से भरा होता हैं। खासतौर से लोग इसे ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। एक उम्र के बाद उठने वाली सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में अंडा बहुत मददगार साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि दैनिक आहार में सिर्फ एक अंडा शामिल करने से सेहत को कौनसे फायदे मिलेंगे। तो आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...
हड्डियां मजबूत बनेंगी
बढ़ती उम्र में हड्डियों का कमजोर होना स्वाभाविक है। ऐसे में रोज एक अंडा खाना लाभकारी हो सकता है। अंडे में कैल्शियम और विटामिन डी होता है, ये दोनों तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। अंडा बोन हेल्थ के लिए जरूरी है।
जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। लेकिन अगर आप रोज एक अंडा खाएंगे तो जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा। अंडे में मौजूद विटामिंस हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं। इससे शरीर में विटामिंस की कमी भी दूर होती है। अंडा विटामिन बी12 का अच्छा सोर्स है, जिससे दर्द में आराम मिलता है।
मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा
40 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म कमजोर पड़ने लगता है। ऐसे में कई स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करने लगती हैं। रोज एक अंडा खाने से आपका मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होगा, आप बीमारियों से दूर रहेंगे।
आंखों के लिए लाभकारी
अंडा विटामिंस और मिनरल्स का अच्छा सोर्स है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी पोषक तत्व जरूरी होते हैं। साथ ही अंडे में लुटेइन जैसा एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो रेटिना को स्वस्थ रखने में मदद करता है। बढ़ती उम्र में रोज एक अंडा खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। अंडा आंखों की समस्या से बचाव करता है।
एनीमिया में लाभकारी
एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। अधिकतर महिलाओं को बढ़ती उम्र में एनीमिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए उन्हें अपनी डाइट में अंडा जरूर शामिल करना चाहिए। अंडे में आयरन होता है, इससे खून की पूर्ति होती है। एनीमिया की समस्या होने पर अंडा खाने की सलाह भी दी जाती है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो रोज एक अंडा जरूर खाएं।
मसल्स मजबूत बने
अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। प्रोटीन मांसपेशियों का निर्माण करता है। बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर पड़ जाती हैं, ऐसे में रोज एक अंडा खाना चाहिए। इससे मसल्स मजबूत बनेगी।
दिल के लिए फायदेमंद
बढ़ती उम्र में हृदय से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं। हृदय को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए 40 की उम्र के बाद रोज एक अंडा जरूर खाएं। अंडा दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है।
Next Story