लाइफ स्टाइल

प्रेम विवाह में कपल अपने पार्टनर को पहले से ही जानते हैं

Neha Dani
12 July 2023 8:38 AM GMT
प्रेम विवाह में कपल अपने पार्टनर को  पहले से ही जानते हैं
x
लाइफस्टाइल : शादी हर किसी के जीवन का खास मौका होता है। शादी और अपने जीवन साथी के लिए लोगों ने काफी कुछ पहले से ही सोचकर रखा होता है। प्रेम विवाह में कपल पहले से ही अपने पार्टनर को जानते हैं, इसलिए शादी तक के समय को वह खुलकर एंजॉय करते हैं। मिलकर एक दूसरे के साथ शादी की खरीदारी, शादी की योजनाएं बनाना आदि तय करते हैं। हालांकि अरेंज मैरिज में रिश्ता जुड़ने से लेकर शादी होने तक लड़का और लड़की उस दौर में होते हैं, जब वह अपने पार्टनर के बारे में जानना चाहते हैं। इतना ही नहीं, उनका रिश्ता जिस परिवार से जुड़ रहा है, उसके बारे में भी जानने की रुचि रखते हैं। सगाई के बाद शादी तक अगर कपल को कुछ वक्त मिल रहा है, तो उन्हें इस समय का इस्तेमाल शादी की तैयारियों के साथ ही एक दूसरे संग रिश्ता मजबूत करने में करना चाहिए। आइए जानते हैं सगाई और शादी के बीच मिल रहा है वक्त तो होने वाले दूल्हा और दुल्हन को क्या करना चाहिए, ताकि रिश्ता मजबूत बन सके। सगाई और शादी के बीच के वक्त में कपल को आपसी संवाद जरूर करना चाहिए। उन्हें एक दूसरे के साथ खुलकर बातचीत करनी चाहिए और अपने मन में उठे सवालों और चिंताओं के उत्तर प्राप्त करने चाहिए। हालांकि बहुत अधिक बातचीत न करें, बल्कि सीमित और जरूरी बातों को संवाद में जगह दें। हो गई है सगाई तो मंगेतर से जरूर करें ये पांच बातें, मजबूत होगा नया रिश्ता
किसी भी रिश्ते की मजबूती, उनके बीच भरोसे पर टिकी होती है। ऐसे में शादी से पहले ही मंगेतर संग अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे पर भरोसा करना सीखें। एक दूसरे को वक्त दें और समझने व समझाने के दौर में विश्वास को रिश्ते में जगह देने का प्रयास करें। केवल कपल के बीच ही नहीं, साथी के परिवार संग भी भरोसा बढ़ाएं। शादी लड़की और लड़का दोनों के लिए बड़ा इवेंट है, जिसके सपने वह युवा होने के बाद से ही देखने लगते हैं। लड़कियां शादी के समय अधिक उत्सुक नजर आती हैं। ब्राइडल सामान की खरीदारी, पार्लर, लुक्स आदि सभी के लिए उत्साहित रहती हैं लेकिन लड़के उत्साह जाहिर नहीं कर पाते हैं। शादी से पहले कपल मिलकर शादी की तैयारियां करें। आपके मंगेतर की शादी को लेकर क्या आशाएं हैं, ये जानकर अपनी और उनकी पसंद दोनों का ख्याल रखें, ताकि कपल के लिए यह यादगार और खुशहाल मौका बन जाए। अगर चाहते हैं रिश्ते में ना आए खटास तो सगाई के बाद रखें इन बातों का ध्यान सगाई के बाद शादी के बीच वक्त है, तो अपने मंगेतर के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बना लें। भविष्य में नौकरी, विदेश यात्रा और परिवार बढ़ाने को लेकर कपल की क्या राय है, ये जानकर एक दूसरे के साथ मिलकर शादी के बाद की योजनाएं के फैसले लें।
Next Story