लाइफ स्टाइल

पाईल्स की समस्या रखे इन बातो का ध्यान

SANTOSI TANDI
1 Oct 2023 11:10 AM GMT
पाईल्स की समस्या रखे इन बातो का ध्यान
x
रखे इन बातो का ध्यान
पाईल्स को बवासीर के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर यह समस्या 30 से 35 साल के व्यक्ति को होती है लेकिन आजकल यह समस्या किसी को भी कभी भी हो सकती है। यह समस्या उन लोगो को होती है जिनका पेट साफ नहीं रहता है, जो लोग अधिक तेल युक्त भोजन का सेवन करते है। साथ ही बाहर के खाने का सेवन बहुत ही ज्यादा करते है। खाने की गलत आदतों की वजह से भी यह समस्या होती है। जो लोग शरीर में पानी की कमी रखते है उन लोगो में भी पाईल्स की समस्या होती है। यह समस्या बहुत ही पीड़ा युक्त होती है। तो आइये जानते है इस समस्या में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए के बारे में......
इन चीजों का सेवन नहीं करे
अधिक मसाले युक्त चीजों का सेवन करने से बचे, क्योकि इनके सेवन से पेट की मांसपेशिया कमजोर होने लगती है और इनकी वजह से खाना पच भी नहीं पाता है और पाईल्स की समस्या हो जाती है।
कॉफ़ी और चाय के सेवन से बचे, क्योकि यह शरीर में गर्मी पैदा करके पानी की कमी करते है और आसानी से पच भी नही पाते है। कॉफी और चाय के सेवन से पेट में एक परत बन जाती है जो पेट साफ नहीं होने देती है और जिसकी वजह से कब्ज की समस्या उतपन्न होती है।
शराब का सेवन करने से बचे, क्योकि शराब का सेवन करना सेहत पर बुरा असर डालता है और इसकी वजह से व्यक्ति की आंतरिक तंत्र कमजोर होने लगते है और यह भी पेट में जाकर जम जाती यही और पाईल्स की समस्या को बढ़ावा देती है।
बाज़ार में उपलब्ध खाने के सेवन से बचे क्योकि इनमे कीटाणु युक्त पदार्थ शामिल होते है जो शरीर को बीमार करने में उतरदायी होते है। इनके सेवन से भी पाईल्स की समस्या बढ़ती है जो हमारी परेशानी का कारण बनती है।
Next Story