लाइफ स्टाइल

आयोडीन की कमी होने पर डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

Ritisha Jaiswal
21 Oct 2021 11:05 AM IST
आयोडीन की कमी होने पर डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
x
शरीर के विकास में आयोडीन की अहम भूमिका होती है। ये जरूरी पोषक तत्वों में से एक है और इसकी कमी से थायराइड-हार्ट फेल होने सहित कई बीमारियों का खतरा बना रहता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शरीर के विकास में आयोडीन की अहम भूमिका होती है। ये जरूरी पोषक तत्वों में से एक है और इसकी कमी से थायराइड-हार्ट फेल होने सहित कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। इस समस्या से जूझ रही महिलाओं में गर्भपात या बांझपन की परेशानी देखने को भी मिल सकती है।

यूं तो अब नमक आयोडीनयुक्त मिलता है। इसके बावजूद भी कई लोगों में आयोडीन की कमी हो जाती है। एक वयस्क को रोजाना लगभग 150 माइक्रोग्राम आयोडीन का सेवन करना चाहिए जो सिर्फ नमक से पूरी नहीं होती है। यही वजह है कि सभी जरूरी मिनरल्स के लिए बैलेंस डाइट लेना चाहिए। जानिए ऐसी कौन सी चीजें है जिन्हें आहार में शामिल करने से शरीर में आयोडीन की कमी पूरी हो सकती है। साथ ही जानिए कि इसके लक्षण क्या हैं?
आयोडीन की कमी के लक्षण
वजन बढ़ना
थकान महसूस होना
ज्यादा ठंड लगना
बालों का झड़ना
गले में सूजन
आयोडीन की कमी होने पर डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
उबले आलू
आयोडीन की कमी को पूरा करने के लिए आप उबले आलू खा सकते हैं। जैविक रूप से उगाए गए आलू में आयोडीन की मात्रा ज्यादा होती है।
करौंदा
करौंदे में फाइबर के साथ काफी एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। आयोडीन की जरूरत को पूरी करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं, इसका जूस भी पीना फायदेमंद है। अगर जूस पीने में कड़वा लगे तो इसे चीनी मिलाकर भी पिया जा सकता है।
केला
केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें कुछ मात्रा में आयोडीन भी होता है। एक केले में 3 माइक्रोग्राम आयोडीन होता है।
अंडा
अंडे में प्रोटीन सहित कई तरह के पोषक तत्व और विटामिन्स पाए जाते हैं। इसमें मौजूद ज्यादातर तत्व अंडे के यॉल्क यानि पीले वाले भाग में होते हैं, जिसमें कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा होती है। एक अंडे में लगभग 24 माइक्रोग्राम आयोडीन होता है।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में आयोडीन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। एक कप स्ट्रॉबेरी में लगभग 13 माइक्रोग्राम आयोडीन होता है।


Next Story