लाइफ स्टाइल

क्या आपका भी पेट भी ठीक नहीं होता साफ़, तो डाइट में ले ये आहार

Admin2
29 Jun 2023 9:29 AM GMT
क्या आपका भी पेट भी ठीक नहीं होता साफ़, तो डाइट में ले ये आहार
x
हमारा संपूर्ण स्वास्थ्य हमारे डाइजेशन पर निर्भर करता है और मॉर्निंग डाइजेशन इसका सबसे जरूरी हिस्सा है। इसके लिए हमें न केवल अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए बल्कि कुछ अन्य चीजों को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। सुबह पेट साफ करने के लिए रोजाना एक रूटीन को फॉलो करना जरूरी है। इससे क्रॉनिक डाइजेशन प्रॉब्लम्स सही रहती हैं और हमें हेल्दी जीवन जीने में मदद मिलती है। अगर हमारा पेट सही से साफ होगा, तो हमारा शरीर भी सही से काम करेगा और हमारा दिन भी अच्छे से गुजरेगा। अगर आपको कब्ज की समस्या है और पेट सही से साफ नहीं होता है. तो सुबह कुछ आसान उपाय आपके काम आ सकते हैं। आइए जानें क्या हैं सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय?
पानी हमारे पेट से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में फायदेमंद होता है। इससे हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और हमारी डाइजेस्टिव हेल्थ सही रहती है। सुबह उठने के बाद गुनगुने पानी का सेवन करने से पेट को साफ करने में मदद मिलती है। इसके अलावा हाइड्रेट रहने के लिए और डाइजेस्टिव सिस्टम को बैलेंस रखने के लिए हमें पूरे दिन में कम से कम आठ गिलास पानी पीना चाहिए । यही नहीं, ऐसी स्थिति में उन चीजों का सेवन करना भी फायदेमंद होता है, जिसमें पानी उचित मात्रा में होता है जैसे खीरा, टमाटर, तरबूज आदि।
फाइबर रिच फूड
फाइबर से डाइजेस्टिव हेल्थ सही रहती है और पेट भी सही रहता है। अपने बाउल मूवमेंट को स्मूथ और रेगुलर बनाए रखने में भी फाइबर युक्त आहार फायदेमंद होता है। फाइबर कई फलों और सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में होता है जैसे सेब, स्ट्राबेरी, गाजर आदि। इसके अलावा चना, ओट्स, दालें, राजमा आदि भी फाइबर से भरपूर मात्रा में होते हैं।
अदरक
पेट को साफ करने के लिए अदरक बहुत प्रभावी होम रेमेडी है। इसके कई लाभ हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जिससे कोलन इन्फ्लेमेशन को कम होने में मदद मिलती है। इससे कोलोरेक्टल कैंसर का जोखिम भी कम होता है। आप सब्जी या किसी दाल में इसे ड़ाल कर खा सकते हैं या चाय में इसे ड़ाल कर भी इसका सेवन किया जा सकता है। लेकिन, ध्यान रहे कि अधिक मात्रा में इसका सेवन करना हार्ट बर्न, डायरिया आदि का कारण बन सकता है।
शहद और निम्बू
रोजान सुबह उठते ही शहद और निम्बू को मिला कर पीने से पेट साफ होता है। इसके लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच निम्बू का रस मिला कर पीने से इसमें फायदा होता है। दिन में दो से तीन बार इस मिक्चर को खाने से अपच से छुटकारा मिलता है।
जूस
कुछ फल और सब्जियों जैसे सेब, निम्बू और एलोवेरा आदि का जूस बना कर पीने से पेट साफ होने में मदद मिलती है। इनमें पर्याप्त न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। यही नहीं, इससे कोलन मूवमेंट भी सही रहता है और यह पेट को साफ करने में फायदेमंद हैं।
आर्गेनिक और हर्बल टी
अदरक जैसे हर्ब्स में एंटीमाइक्रोबियल फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो खराब बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं। पेट को साफ करने के लिए सुबह कुछ हर्ब्स का सेवन भी कर सकते हैं। इन जड़ी-बूटियों से बनी चाय कब्ज और एसिडिटी से निपटने में मदद करती है। लेकिन, कुछ हर्ब्स हो सकता है कि आपके पाचन के लिए अच्छी न हों। क्योंकि, कुछ हर्ब्स कई लोगों में साइड-इफेक्ट्स का कारण बन सकती हैं। ऐसे में इनकी चाय को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
एपल विनेगर
एपल विनेगर को सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना आता है। पेट सम्बन्धी समस्याओं जैसे कब्ज को दूर करने में भी इसे फायदेमंद माना गया है। अगर आपका पेट अच्छे से साफ नहीं होता है, तो आप सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच एपल विनेगर को ड़ाल कर पीएं। इससे अच्छे परिणाम मिलते हैं।
व्यायाम करें
कुछ खास एक्सरसाइज और योगासन पेट को साफ करने में फायदेमंद हैं। इसके लिए आप इन व्यायामों को कर सकते हैं:
सीट-अप्स: सीट-अप्स करने से बाउल मूवमेंट सुधरता है, जिससे डाइजेस्टिव इशूज सही रहने में मदद मिलती है। इन समस्याओं में कब्ज, ब्लोटिंग और इरिटेबल बाउल सिड्रोम शामिल है।
उत्तानपादासन: इस योगासन को करने से पेट के मसल्स मजबूत बनते हैं। तीन मिनट्स तक इसे रोजाना करने से अपच और स्टमक ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है।
अपानासन: अपानासन गैस पेन और ब्लोटिंग से आराम पहुंचाने में मददगार है। दिन में आठ से दस बार इस योगासन को करना फायदेमंद माना गया है।
स्ट्रेस से बचाव के लिए दिन को प्लान करें
स्ट्रेस भी पेट के सही से साफ न होने का कारण बन सकता है। दिन को सही से प्लान न करना सुबह-सुबह परेशानी की वजह बन सकता है, इससे मॉर्निंग डाइजेशन में समस्या आ सकती है। डाइजेशन में समस्या से गट हेल्थ को नुकसान हो सकता है। इसलिए, आपको पहले ही अपने दिन को प्लान कर लेना चाहिए। एक रेगुलर रूटीन बनाने से आप अपने जीवन में एक बेहतरीन बदलाव का अनुभव करेंगे।
पेट सही से साफ हो, इसके लिए इन चीजों को करने से बचें
सही डाइजेशन और मॉर्निंग गट क्लीन करने के लिए आपको इन चीजों से बचना चाहिए:
हाई शुगर डाइट: जिन लोगों की डाइट में अधिक शुगर होता है, वो लोग पेट सम्बन्धी कई समस्याओं का अनुभव कर सकते हैं ऐसे कब्ज, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, डायरिया और ब्लोटिंग आदि। इसलिए सुबह जूस, मीठी चाय, मीठा दही आदि को लेने से बचें। इसकी जगह हाई फाइबर युक्त आहार का सेवन करें।
हर चीज जल्दी में करना: बिना प्लानिंग के अपने दिन की शुरुआत करना कई समस्याओं का कारण बन सकता है। जिसमें से एक है सुबह पेट का सही से साफ न होना। ऐसे में, आपका दिन ऐसी भागदौड़ के साथ शुरू होता है कि आप बाथरूम तक जाना भूल जाते हैं। इस समस्या से बचाव के लिए पहले से ही प्लानिंग करें।
ठंडा पानी पीना: ठंडा पानी या ठंडे तरल पेय के कारण डायस्टिव सिस्टम को समस्या हो सकती है। खासतौर पर मल त्याग में। सुबह गर्म पानी का सेवन करें। सुबह की शुरुआत आप हर्बल टी जैसे अदरक या तुलसी की चाय के साथ भी कर सकते हैं।
सुबह कैफीन लेना: हम में से अधिकतर लोगों की सुबह चाय या कॉफी के साथ होती है। अगर आपकी रूटीन भी ऐसी है, तो आपको इसे बदलने के बारे में सोचना होगा। इसकी जगह लेमन वॉटर लें। कैफीन लेने से डाइजेस्टिव सिस्टम को काम करने में समस्या होती है। कैफीन युक्त ड्रिंक्स स्टिम्युलेंट्स की तरह काम करते हैं और पेट के एसिड्स को बढ़ाता है जिससे हार्टबर्न, जी मिचलाना, एसिड रिफ्लक्स और अपच जैसी परेशानियां हो सकती हैं। यह हमारी हेल्थ खासतौर पर पेट के लिए अच्छा नहीं है।
Next Story