लाइफ स्टाइल

पिंपल्स से स्किन हो रही है खराब,तो तुलसी मास्‍क तैयार करें घर पर ही

Sanjna Verma
20 Feb 2024 2:13 PM GMT
पिंपल्स से स्किन हो रही है खराब,तो तुलसी मास्‍क तैयार करें  घर पर ही
x
स्किन पर होने वाली प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए अक्सर हम कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि, हम बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का भी प्रयोग करते हैं ताकि इन्हें लगाने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सके। लेकिन इसका असर भी कुछ ही समय के लिए चेहरे पर नजर आता है इसके बाद फिर स्किन पहले की तरह बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में आपको इस्तेमाल करना चाहिए घर पर लगी तुलसी का ये स्किन के लिए काफी अच्छी होती है और पिंपल्स जैसी समस्या से राहत दिलाती है।
तुलसी के स्किन पर फायदे तुलसी स्किन के लिए काफी अच्छी होती है इसलिए आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पिंपल्स और मुहांसों की समस्या को दूर करते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल फेस मास्क के तौर पर चेहरे पर करती हैं तो इससे स्किन पर पिंपल्स की समस्या नहीं होती है। इसलिए आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।
तुलसी फेस मास्क के लिए सामग्री तुलसी के पत्ते- 10 से १२ बेसन-1 चम्मच दही- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच तुलसी फेस मास्क बनाने का तरीका तुलसी फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले पत्तों को पानी से साफ करें। (क्लींजिंग फॉर स्किन केयर) इसके बाद इन्हें पीस कर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद एक कटोरी में बेसन, दही और हल्दी पाउडर का इस्तेमाल करें। अब इसमें तुलसी का पेस्ट मिलाएं। इसके बाद इसे थोड़ी देर के लिए रख दें। इस तरह लगाएं फेस मास्क इसको लगाने से पहले पानी से अपने चेहरे को साफ करें ताकि किसी तरह की गंदगी चेहरे पर न रहे। (स्किन पर नींबू के छिलके के फायदे)
अब एक ब्रश की मदद से इसे पूरे चेहरे पर अप्लाई करें। करीब 15-20 मिनट के लिए इसे चेहरे पर सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। इसे आप हफ्ते में 1 बार ट्राई करें पिंपल्स की समस्या पूरी तरह से कम कम हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: नारियल तेल की मदद से कुछ यूं बनाएं नाइट क्रीम इन चीजों के साथ भी बना सकते हैं मास्क आप तुलसी का फेस मास्क एलोवेरा जेल के साथ भी बना सकती हैं। इसको एलोवेरा जेल के साथ लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है और ओपन पोर्स लॉक हो जाते हैं, जिससे पिंपल्स की समस्या दूर हो जाती है।
अगर आपकी स्किन ज्यादा ऑयली है और इसकी वजह से बार-बार स्किन पर पिंपल्स होने लगे हैं तो इसके लिए आप तुलसी के साथ मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे भी स्किन प्रॉब्लम दूर हो जाती है। आप चाहे तो इसका रस निकालकर चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं इससे भी पिंपल्स की समस्या दूर हो जाती है। इन बातों का ध्यान रखें और तुलसी फेस मास्क लगाकर चेहरे पर होने वाली पिंपल्स की समस्या से राहत पाएं। इससे स्किन भी निखरी-निखरी नजर आएगी।
Next Story