लाइफ स्टाइल

अगर आपका पार्टनर झूठ बोल रहा है, इन तरीकों से मिनटों में लगाएं पता

Tara Tandi
18 May 2022 12:30 PM GMT
If your partner is lying, find out in minutes with these methods
x
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हों या पति-पत्नी, छोटी-मोटी नोंक-झोंक या तकरार होना आम बात है। वो कहते हैं ना जहां रूठना-मनाना होता है, वहीं प्यार भी होता है लेकिन कई बार यही तकरार गंभीर रूप ले लेती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हों या पति-पत्नी, छोटी-मोटी नोंक-झोंक या तकरार होना आम बात है। वो कहते हैं ना जहां रूठना-मनाना होता है, वहीं प्यार भी होता है लेकिन कई बार यही तकरार गंभीर रूप ले लेती है। कई बार ऐसा भी होता है कि पार्टनर एक दूसरे से बातें भी छुपाना शुरू कर देते हैं लेकिन सामने वाले को लगता है कि वो आपसे झूठ बोल रहे हैं। ऐसे में बड़ी सहजता से काम लेना जरूरी होता है। किसी इंसान पर एकदम से आरोप लगा देना भी सही नहीं है इसलिए आप इन तरीकों से पता लगा सकते हैं कि आपका पार्टनर आपसे कुछ छुपा रहा है या झूठ बोल रहा है। ऐसा करने से आप पूरी बात भी जान जाएंगे और आपके मन को संतुष्टि भी मिल जाएगी।

आवाज से पहचानें - आमतौर पर जब कोई व्यक्ति झूठ बोल रहा होता है तो उसकी आवाज बदल जाती है। उसकी आवाज तेज हो जाती है या वो अटक-अटक कर बोलने लगता है। अपनी बात को हर तरह से सच साबित करने की पूरी कोशिश में लगा होता है। अगर आपका पार्टनर आपके सामने ऐसा ही कुछ कर रहा है तो समझ जाना चाहिए कि वो कुछ छुपा रहा है या झूठ बोल रहा है।
करने लगे दूसरी बातें - कई बार ऐसा भी होता है कि वो आपको दूसरी बातों में उलझाने की कोशिश करने लगे। आपसे कुछ ऐसी बातें करने लगे जो आपसे जुड़ी हुई हों और जिनके बारे में बात करने पर आपको खुशी मिलती हो।
बॉडी लैंग्वेज - यदि आपका पार्टनर आपसे झूठ बोल रहा है तो आप उसकी बॉडी लैंग्वेज से भी पता लगा सकते हैं। झूठ बोलने के दौरान पसीना आना, शरीर कांपना, नाखून काटना और बेचैन हो जाना सामान्य लक्षण होते हैं।
नजरें चुराना - बातचीत के दौरान या सवाल पूछने पर आपका पार्टनर आपसे नजरें चुराने लगे या आंखों में देखकर बातें ना करे तो तुरंत समझ जाना चाहिए कि वो आपसे छुपा रहा है या झूठ बोल रहा है।
हद से ज्यादा प्यार जताना - यह एक सकारात्मक बदलाव भी हो सकता है लेकिन ऐसे में थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। अक्सर ऐसा होता है कि अपनी गलतियों को छुपाने के लिए लोग यही तरीका अपनाते हैं।
Next Story