लाइफ स्टाइल

गर्दन लंबी है तो इस करवा चौथ लहंगे के साथ पहनें ये नेकलेस

SANTOSI TANDI
15 Sep 2023 9:53 AM GMT
गर्दन लंबी है तो इस करवा चौथ लहंगे के साथ पहनें ये नेकलेस
x
लहंगे के साथ पहनें ये नेकलेस
ज्वेलरी पहनना हर किसी को पसंद होता है। महिलाएं अक्सर बाजार से जाकर अपने लिए अलग-अलग तरफ की ज्वेलरी खरीदती हैं। कई सारे लोग ऐसे होते हैं जो सिर्फ अपनी कलेक्शन में नए डिजाइन को एड करने के लिए बाजार से जाकर उन्हें खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब आप ज्वेलरी खरीदें तो नेक शेप का खास ध्यान रखें। इससे आपका ज्वेलरी स्टाइल करने का तरीका भी बदल जाता है। इसी के साथ आपका लुक भी परफेक्ट लगता है। ऐसे मे आप करवा चौथ पर इन्हें वियर कर सकती हैं।
लेयर नेकलेस सेट
जब भी हम कोई ज्वेलरी खरीदते हैं तो उसे स्टाइल करने का तरीका अलग होता है। ऐसे में अगर आपकी गर्दन लंबी है तो इसके लिए आप लेयर नेकलेस सेट को वियर कर सकती हैं। ये दिखने में काफी अच्छे लगते हैं। इसमें थ्री चेन लेयर या फिर फोर लेयर चेन भी ले सकती हैं। पर्ल वाले ऑप्शन भी आपको मिल जाएंगे। इसे तरीके के ज्वेलरी सेट को आप वेस्टर्न आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरीके के नेकलेस डिजाइन मार्केट में भी 100 से 250 की रुपये में अच्छे डिजाइन और पैटर्न के साथ मिलेंगे।
बीड्स नेकलेस
अगर आप कुछ सिंपल और क्लासिक लुक के लिए नेकलेस सर्च कर रही हैं तो आप इसके लिए बीड्स नेकलेस को वियर कर सकती हैं। लंबी गर्दन वाली महिलाओं के लिए ये बेस्ट (स्टेटमेंट नेकलेस डिजाइन) ऑप्शन है। इसमें आपको बीड्स वाला ऑप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा सिंपल चेन वाले नेकलेस को भी आप वियर कर सकती हैं। इसे आप सूट और वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहनें और किसी भी इवेंट को अच्छे से एन्जॉय करें।
टेस्ल नेकलेस
टेस्ल नेकलेस भी लंबी गर्दन पर काफी अच्छा लगता है। इसलिए महिलाएं इसे वियर कर सकती हैं। इसमें आपको नीचे की तरफ स्टोन और टेस्ल मिलेगा। और ऊपर की तरफ लॉन्ग चेन (ब्लाउज नेकलाइन)। इस तरीके के नेकलेस को आप वियर कर सकती हैं। ये सूट और साड़ी दोनों के साथ काफी अच्छे लगते हैं। इस तरीके के डिजाइन मार्केट में आपको 100 से 200 रुपये में मिल जाते हैं।
यहां बताए गए नेकलेस को अगर आप वियर करेंगी तो खूबसूरत नजर आएगी।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Next Story