लाइफ स्टाइल

ड्राईनेस के कारण हाथ हो जाएं सख्त तो अजमाएं ये हैक्स

Bhumika Sahu
8 Jan 2022 5:14 AM GMT
ड्राईनेस के कारण हाथ हो जाएं सख्त तो अजमाएं ये हैक्स
x
दिनभर काम करने के लिए हाथों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। दिनभर काम करने के बाद हाथ काफी ज्यादा ड्राई हो जाते हैं। जिसके वजह से ये छुने में हार्ड हो जाते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिनभर काम करने के लिए हाथों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। दिनभर काम करने के बाद हाथ काफी ज्यादा ड्राई हो जाते हैं। जिसके वजह से ये छुने में हार्ड हो जाते हैं। किचन में काम करने वाली महिलाओं के साथ ही ये परेशानी अक्सर उन्हें भी होती है जो बहुत अधिक लैपटॉप पर काम करते हैं। ऐसे में हाथों के किसी किसी पार्ट पर स्टिफनेस बन जाती है। ऐसे हाथ खुद को ही खराब लगने लगते हैं। क्योंकि जब भी हम अपने चेहरे को ऐसे हाथों से छुते हैं तो चेहरे पर भी इसका असर दिखने लगता है। इस तरह के हाथों से छुटकारा पाने के लिए यकीनन कुछ लोग हैंड क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज हम आपको बिना खर्चे के, घर में मौजूद सामान से सॉफ्ट हाथ पाने के हैक्स बता रहे हैं।

एक्सफोलिएशन है जरूर
कई बार हाथों पर डेड स्किन जमा हो जाती है, जिसकी वजह से हाथ कहीं-कहीं से सख्त होने लगते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए कोई भी क्रीम या लोशन तब ही काम करेगा जब डेड स्किन को खत्म करेंगे। एक्सफोलिएट करने के लिए आप एक चम्मच शक्कर में नारियल का तेल मिलाएं और फिर इसमें टी ट्री ऑयल मिलाएं। तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और हाथों पर अप्लाई करें। अच्छे से स्क्रब अपने हाथों में लगाएं, साफ करें मॉइशचराइजर अप्लाई करें।
रात में सोने से पहले करें ये काम
हाथों को सॉफ्ट बनाने के लिए आप रात में सोने से पहले अपने हाथों को साफ करें। फिर विटामिन ई कैप्सूल को पंचर कर ऑयल बाहर निकाल लें। फिर नारियल का तेल मिलाकर इसे अपने हाथों पर अप्लाई करें। हल्की सा मसाज करें। फिर इसे लगा कर सो जाएं। सुबह हाथों को साफ करें और मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।
ग्लिसरीन का करें यूज
सर्दियों के मौसम में स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए ग्लिसरीन हमेशा कामयाब होती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप हाथों पर थोड़ा ग्लिसरीन लें फिर इसमें गुलाब जल मिलाएं। अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे अपने हाथों पर अप्लाई करें।
नहाने के बाद करें ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल
रोजाना नहाने के बाद अपने हाथों पर सिर्फ ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। इस तेल में विटामिन ई, ए और कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसे अप्लाई करने के बाद कुछ देर तक हाथों की मसाज करें। चाहें तो आप इसे रात में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


Next Story