लाइफ स्टाइल

कंप्यूटर पर करती हैं पूरे दिन काम तो ये 5 ब्यूटी टिप्स जरूर करें ट्राई

SANTOSI TANDI
13 Jun 2023 6:54 AM GMT
कंप्यूटर पर करती हैं पूरे दिन काम तो ये 5 ब्यूटी टिप्स जरूर करें ट्राई
x
कंप्यूटर पर करती हैं पूरे दिन काम
आज के समय में महिलाएं अपने ऑफिस का काम करने के लिए लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठी रहती हैं। खासतौर उस समय से जब से वर्क फ्रॉम होम शुरू हुआ है। तभी से स्क्रीन के सामने बैठने का सिलसिला जारी हो गया है। ऐसे में जरूरी है की आप अपनी स्किन का खास ध्यान रखें। जिसके लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन डल नहीं पड़ेगी।
लगाएं सनस्क्रीन
सनस्क्रीन सिर्फ धूप में जाने के लिए नहीं लगाई जाती। बल्कि इसका इस्तेमाल हानिकारक रेज से बचाने के लिए भी किया जाता है, ऐसे में आप जब लैपटॉप के सामने काम करें तो इसे अपने फेस पर जरूर अप्लाई करें। इससे स्किन पर सीधे रेज का असर कम होगा। साथ ही झुर्रियों और डल स्किन (डल स्किन के लिए फैस पैक) की समस्या नहीं होगी।
फेस की मसाज करें
लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने बैठने से आपकी स्किन टाइट हो जाती है और रफ दिखने लगती है। ऐसे में इसे रिफ्रेश करने के लिए आपको समय-समय पर इसकी मसाज करनी चाहिए, इसके लिए आप खीरे का फेस पैक या फिर स्क्रब लगा सकती हैं। इससे आपकी स्किन रिलेक्स हो जाएगी और ग्लोइंग दिखेगी।
इसे भी पढ़ें: एलोवेरा जेल की मदद से शीट मास्क घर पर बनाएं और ग्लोइंग त्‍वचा पाएं
फेस पर लगाएं बर्फ
अक्सर फेस पर बर्फ लगाने की सलाह ही जाती है। आप भी इसका इस्तेमाल अपनी स्किन को फ्रेश रखने के लिए कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन टाइट हो जाएगी। इसके बाद आप और ज्यादा रिलैक्स और फ्रेश फील करेंगी। इसके लिए आप कपड़े में बांधकर बर्फ को अपनी फेस पर लगा सकती हैं। वरना आइस पैक (सूजन दूर करने के लिए लगाएं आइस पैक) का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
आंखों पर लगाएं खीरा
खीरा खाने के साथ-साथ गर्मियों में स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप इसे अपनी आंखों पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए रिलैक्स हो जाएं। इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी। साथ ही आपका स्ट्रेस भी कम हो जाएगा।
टिप्स: आप चाहें तो इसका फेस पैक बनाकर अपने चेहरे पर भी अप्लाई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: रूखी स्किन को अतिरिक्त हाइड्रेशन प्रदान करते हैं ये DIY शीट मास्क
अंडर आई क्रीम
आजकल मार्केट में आपको कई तरह की अंडर आई क्रीम मिल जाएंगी। इसका इस्तेमाल आप अपनी आंखों के लिए कर सकती हैं। ये आपकी आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे को कम करती हैं। इसका इस्तेमाल आप रात में करें। इसको लगाने से आपकी आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे और स्किन डल होने की समस्या कम हो जाएगी।
टिप्स: आपको इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार ही करना चाहिए।
नोट- ऊपर बताए गए तरीकों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप किसी स्किन एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story