लाइफ स्टाइल

करतें है देर तक काम, तो इन नुस्खो से दे आंखों को आराम

Kiran
12 Aug 2023 8:24 PM IST
करतें है देर तक काम, तो इन नुस्खो से दे आंखों को आराम
x
आँख शरीर का सबसे प्यारा हिस्सा होती है, जो हमे पूरी दुनिया को देखने में मदद करती है। आँखों का हमेशा विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। आँख में जरा सा कुछ भी हो जाये तो आँखों में सूजन के साथ जलन भी होनी शुरू हो जाती है। आजकल लोगो में आँखों में जलन की समस्या बहुत ही सुनने को मिल जाती है। ऐसा तब होता है जब आप घंटो तक कंप्यूटर या लेपटॉप पर काम करते है, क्योंकि देर तक एक ही जगह पर देखने से आँखों को आराम नहीं मिल पाता है। जिसकी वजह से आँखों में जलन होने लग जाती है। आज हम आपको आँखों में जलन की समस्याओ दूर करने के तरिके के बारे में बताएंगे। तो आइये जानते है इस बारे में...
# आँखों में जलन की समस्या में गाय के दूध का मक्खन बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे आँखों पर लगाने से आँखों की जलन की समस्या कम होती है।
# दही की मलाई पलको पर लगाने से या उसका लेप लगाने करने से गर्मी और जलन निकल जाती है। पलको पर ठंडी मलाई का लेप करे। इससे जलन की समस्या दूर होती है।
आंखों में जलन की समस्या से छुटकारा, हेल्थ टिप्स इन हिंदी, आंखों के लिए हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स, आंखों में जलन,# 10 ग्राम द्राक्ष को रात में पानी में भिगोकर रख दे। सुबह उसे हाथ से मसल ले, फिर इसमें थोड़ी शक़्कर मिलाकर पीने से आँखों की जलन से राहत मिलती है।
# बबूल के पत्तो को पीसकर टिकिया बना ले। फिर इसे घी में भून ले, अब इसे आँखों पर रखे और कुछ देर के लिए आँखे बंद कर ले इससे आँखों की जलन की समस्या दूर होगी।
# आँखों में जलन की समस्या के लिए खीरे को काटकर उसे आँखों पर रखे और थोड़ी देर बाद आँखों में गुलाबजल को डाल दे यह आँखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे कुछ ही देर में जलन में राहत मिलती है।
Next Story