लाइफ स्टाइल

इस दिवाली पहनना है कुर्ता सेट तो इन एक्ट्रेस के लुक्स को करें फॉलो

SANTOSI TANDI
4 Oct 2023 8:16 AM GMT
इस दिवाली पहनना है कुर्ता सेट तो इन एक्ट्रेस के लुक्स को करें फॉलो
x
तो इन एक्ट्रेस के लुक्स को करें फॉलो
सूट डिजाइन अलग-अलग तरह के आपको मिल जाएंगे। जिन्हें आप फेस्टिवल सीजन में वियर कर सकती हैं। कई बार ऐसा होता है कि एक तरह के डिजाइन को वियर करके हम बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप चाहे तो इस एक्ट्रेस के लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा। साथ ही आपका लुक भी परफेक्ट दिखाई देगा।
सीक्वेंस वर्क अनारकली सूट करें स्टाइल
अगर आप सिंपल सूट डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए आप काजल अग्रवाल के इस अनारकली सूट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस फोटो में उन्होंने सीक्वेंस वर्क वाले अनारकली सूट को वियर किया है। जिसे Anitadongre ने डिजाइन किया है। आप भी मार्केट से खरीदकर इसे वियर कर सकती हैं। इसकी खास बात ये होती है ये दिखने में सिंपल होता है लेकिन दिवाली के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ आप मैचिंग ज्वेलरी और लाइट मेकअप कर सकती हैं।
स्लिट कट सूट डिजाइन
अगर आपको कुछ स्टाइलिश और ट्रेडिशनल वियर करना है तो इसके लिए आप स्लिट कट सूट डिजाइन को वियर कर सकती हैं। इस तरीके के सूट डिजाइन काफी क्लासी लगते हैं। इसमें आपको लुक बिल्कुल अनारकली जैसा मिलेगा। लेकिन आगे की तरफ से स्लिट मिलेगा। जिससे ये स्टाइलिश लगेगा। इसके साथ आपको मैचिंग पैंट और दुपट्टा मिलेगा। जिसे आप वियर कर सकती हैं।
इसके अलावा आप इसके साथ हैवी इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। हूमा कुरेशी ने Anamikakhanna ने डिजाइन किया है। आप भी इस तरीके के सूट (सूट डिजाइन) को मार्केट से खरीदकर वियर कर सकती हैं। इसमें आपको कई सारे अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे।
कुर्ता विद स्कर्ट
अगर आप कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए आप कुर्ता के साथ स्कर्ट को वियर कर सकती हैं। इस तरीके के सूट सेट भी पहनने में काफी (लंबा दिखने के लिए सूट डिजाइन) अच्छे लगते हैं। खास बात ये है कि इसमें आप स्टाइलिश लगेंगी। करिश्मा कपूर के इस लुक को आप ट्राई कर सकती हैं। जिसे Anamikakhanna ने डिजाइन किया है। इस तरीके के सूट आपको मार्केट में मिल जाएंगे। जिसे आप 1000 से 2000 के बीच खरीद सकती हैं।
आपको ट्राई करने चाहिए इस तरीके के सूट सेट जो दिखने में हैवी हो लेकिन पहनने में कम्फर्टेबल हो। इसके लिए आप इन सेलेब्रिटीज के लुक को ट्राई कर सकती हैं।
Next Story