लाइफ स्टाइल

यदि आप कम पैसे में Tunisia जाना चाहते हैं, तो इस 5-दिवसीय यात्रा कार्यक्रम का पालन करें।

Suvarn Bariha
24 Aug 2024 11:39 AM GMT
यदि आप कम पैसे में Tunisia जाना चाहते हैं, तो इस 5-दिवसीय यात्रा कार्यक्रम का पालन करें।
x

Lifetyle.लाइफस्टाइल: विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है। बात जब भी घूमने की आती है, तो लोग सबसे पहले विदेशों में घूमने का ही मन बनाते हैं। हालांकि, हमारा बजट और समय हमें इस सपने को पूरा करने सकी इजाजत नहीं देता है। ऐसे में लोग अक्सर विदेश घूमने की अपनी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए ऐसे डेस्टिनेशन की तलाश करते हैं, जो बजट फ्रेंडली हो, जिसे कम पैसों में घूमा जा सकता हो। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो विदेश घूमने का सपना देखते हैं, तो Tunisia आपके लिए एक बढ़िया डेस्टिनेशन साबित होगा। यह घूमने के लिए बेहद शानदार जगह है, जहां आप कम पैसों में ज्यादा एंजॉय कर पाएंगे। आइए जानते हैं ट्यूनीशिया घूमने के लिए ट्रैवल गाइड- घूमने के लिए क्यों बेस्ट है ट्यूनीशिया? घूमने के लिहाज से ट्यूनीशिया एक परफेक्ट जगह है, जहां आपको खूबसूरत समुद्र तट और अरबी, अफ्रीकी और यूरोपीय संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी। यह भीड़-भाड़ वाली एक जगमगाती जगह है, जहां आपको एक बार घूमने जरूर जाना चाहिए। अल्जीरिया और लीबिया के बीच स्थित, यह देश घूमने खासतौर पर फोटोग्राफर्स के लिए एक बढ़िया जगह है। कैसे पहुंचे ट्यूनीशिया? अगर आप ट्यूनीशिया जाने का मन बना रहे हैं, तो मुंबई या दिल्ली से यहां के लिए फ्लाइट पकड़ सकते हैं। इसके लिए आपको ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिस तक के लिए फ्लाइट बुक करनी होगी। यहां तक का राउंड ट्रिप 40 हजार रुपए से शुरू है, जो अलग-अलग समय और एयरलाइन्स के मुताबिक कम या ज्यादा हो सकता है।

पहले दिन
करें यहां की सैर सुबह- ट्यूनिस शहर के शानदार इतिहास के बारे में जानने के लिए आप सबसे पहले यहां के रुए डु पाचा मदीना की सैर कर सकते हैं, जो 698 ई. में स्थापित एक बेहद खूबसूरत इमारत है। इसके अलावा आप सिदी ब्राहिम रियाही मकबरे को देखना न भूलें, जो अपनी रत्नजड़ित गुंबददार छत और संगमरमर के मेहराबों के लिए प्रसिद्ध है।दोपहर- इसके बाद दोपहर के भोजन के लिए आप शहर के मशहूर पकवान- harissa-infused couscous और भुनी हुई सब्जियों का लुत्फ उठा सकते हैं। इन सब्जियों को अक्सर चिकन या ग्रिल्ड समुद्री ब्रीम के साथ परोसा जाता है। इसके बाद, अल-जायतुना मस्जिद भी जा सकते हैं।
शाम- शाम के समय आप यहां के तटीय शहर La Goulette पर सी-साइड डिनर का आनंद उठा सकते हैं। इस दौरान स्वादिष्ट सी-फूड और भूमध्य सागर के खूबसूरत दृश्य आपकी शाम को और भी हसीन बना देंगे।
दूसरा दिन
सुबह- अपने ट्रिप के दूसरे दिन आप रोमन बाथ, एम्फीथिएटर और एंटोनिन बाथ सहित कार्थेज (Carthage) के प्राचीन खंडहरों की सैर कर सकते हैं।दोपहर- इसके बाद दोपहर में आप Sidi Bou Said नाम के सुरम्य गांव की सैर कर सकते हैं, जो अपनी नीली और सफेद वास्तुकला, आकर्षक कैफे और भूमध्य सागर के शानदार दृश्यों के लिए जाना जाता है।शाम- सिदी बौ सैड (Sidi Bou Said) में डिनर के लिए आप सी-साइट वाले लोकल रेस्टोरेंट में डिनर प्लान कर सकते हैं।
तीसरा दिन
सुबह- तीसरे दिन आप यहां के शहर कैरौअन (Kairouan) की यात्रा कर सकते हैं, जो अपने धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां पर कैरौअन की महान मस्जिद और मदीना की सैर करना न भूलें, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है।दोपहर- दोपहर में आप एल जेम (El Jem) के प्रभावशाली रोमन एम्फीथिएटर को देख सकते हैं, जो दुनिया में सबसे अच्छे प्रीजर्व्ड में से एक है।शाम- अब शाम होने पर ट्यूनिस वापस लौटें और रात भर के लिए आराम करें।
चौथा दिन
सुबह- अपने सफर के चौथे दिन आप यहां के प्राचीन रोमन शहर Dougga की यात्रा कर सकते हैं, जो बेहद अच्छी तरह से संरक्षित है और अपने मंदिरों, थिएटर और पब्लिक बाथ के लिए प्रचलित है और साथ ही अतीत की झलक पेश करता है।दोपहर- आसपास की जगहों को देखने या शहर में इत्मीनान से घूमने के बाद आप वापस आकर ट्यूनिस में कुछ समय बिता सकते हैं।शाम- शाम के समय आप यहां के लोकल फूड्स जैसे couscous और brik के साथ अपना डिनर पूरा कर सकते हैं।
पांचवां दिन
सुबह- पांचवें दिन आप ट्यूनीशिया के रेगिस्तानी इलाकों की सैर कर सकते हैं। आप अपनी रुचि और समय के अनुसार Matmata और Douz जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। दोपहर- दोपहर के समय आप यहां के रेगिस्तान में ऊंट की सवारी या जीप राइड का आनंद ले सकते हैं। साथ ही यहां मौजूद पारंपरिक Bedouin villages की सैर कर सकते हैं। शाम- अगर आप रेगिस्तान में रात भर रुक रहे हैं, तो तारों के नीचे यहां के ट्रेडिशनल फूड्स का आनंद ले सकते हैं और अपनी आखिरी रात के लिए ट्यूनिस वापस लौट आएं।
Next Story