लाइफ स्टाइल

दिल का ख्याल रखना चाहते हैं तो चीजों को कहें अलविदा

Apurva Srivastav
10 March 2023 1:39 PM GMT
दिल का ख्याल रखना चाहते हैं तो चीजों को कहें अलविदा
x
ऐसे बहुत से केस हैं जो बहुत कम उम्र में ही दिल कि बीमारी के कारण अपनी जान गवा चुके हैं।
आजकल लगातार दिल से सम्बंधित परेशानियां बढ़ती जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण हमारा खानपान और लाइफस्टाइल है। लोग घर पर बने खाने के बजाये बाहर के जंक फ़ूड और ज्यादा ऑयली खाना पसंद कर रहे हैं। जिसकी वजह से उनका दिल लगातार बीमार होता जा रहा है, दरअसल जंक फ़ूड और ऑयली खाना हमारे दिल को प्रभावित करता है। जिसकी वजह से बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाना और दिल की बीमारियां इस कदर बढ़ रही हैं कि लोगों कि जान तक जा रही है।
ऐसे बहुत से केस हैं जो बहुत कम उम्र में ही दिल कि बीमारी के कारण अपनी जान गवा चुके हैं। अगर आप अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट पर ध्यान दें। आइये जानते हैं कि दिल को हेल्दी रखने के लिए किन-किन चीजों को अलविदा कहें।
1 ऑयली फ़ूड को कहें अलविदा
बता दें कि तले हुए फ़ूड का नियमित सेवन करने से दिल पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल तले हुए खाने या फिर प्रोसेस्ड फूड्स में नमक और सैचुरेटेड फैट्स की मात्रा काफी ज़्यादा होती है। और ये दोनों हमारे दिल को बीमार करने का काम बखूबी करते हैं। ध्यान रहे कि रेड मीट, फ्रेंच फ्राइज़, सैंडविच, बर्गर आदि जैसे फूड्स LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाते हैं, जिससे स्ट्रोक और दिल के दौरे का ख़तरा बढ़ जाता है।
2 चीनी को कहें अलविदा
चीनी को स्लो पॉइज़न कहा जाता है। इसलिए डॉक्टर्स भी चीनी के सेवन को न करने कि हिदायत देते हैं। कहा जाता है कि चीनी के सेवन और चीनी से बनी चीजों जैसे – कूकीज,बिस्किट,कोल्डड्रिंक,सोडा,और चीनी कि चाय आदि का सेवन करने से फैट बढ़ता है। और जब शरीर में ज्यादा फैट बाढ़मे लगे तो जान लीजिये कि अब कई प्रकार कि बिमारियों का आना शुरू हो सकता है। दरअसल मोटापा बढ़ने से डायबिटीज और दिल से संबंधी बिमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आज ही अपनी डाइट से चीनी को अलविदा कहें।
3 सफेद चावल
भारतीय लोगों को चावल बहुत पसंद होता है। कई लोग तो ऐसे हैं जिनका दिन का खाना चावल के बिना अधूरा रहता है। लेकिन आपको बता दें कि सफेद चावल सेहत के लिए हानिकारक होता है, क्योंकि इसमें फाइबर कि मात्रा बहुत कम पाई जाती है जो दिल के लिए ठीक नहीं होता। अगर आप सफेद चावल को दाल या सब्जी के साथ खा रहे हो तो ये तो हेल्दी हो जाता है। लेकिन फिर भी जितना हो सके सफेद चावल को अलविदा ही कहें।
Next Story