लाइफ स्टाइल

पहाड़ों पर बिताना चाहते हैं समय तो घूम आएं भोपाल के पास ये हिल स्टेशन

SANTOSI TANDI
25 Aug 2023 12:54 PM GMT
पहाड़ों पर बिताना चाहते हैं समय तो घूम आएं भोपाल के पास ये हिल स्टेशन
x
आएं भोपाल के पास ये हिल स्टेशन
हिल स्टेशन का नाम आते ही अधिकांश लोगों के दिमाग में उत्तराखंड और हिमाचल का नाम आता है। बहुत कम लोग यह जानते है कि भोपाल में भी कई हिल स्टेशन है। जहां आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकती है। यहां आपको घूमने के लिए कई विकल्प भी मिल जाएगे। ऐसे में पहाड़ों पर जाने का है मन तो आ जाएं भोपाल। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन जगहों पर आपको जाना चाहिए।
पचमढ़ी हिल स्टेशन
पचमढ़ी मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित एक अतिसुन्दर हिल स्टेशन है। यहां की खूबसूरती का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। यही कारण है कि दुनियाभर के लोग इस जगह पर घूमने आते है। यहां आने के बाद आप भी उत्तराखंड और हिमाचल का नाम भूल जाएगे। पचमढ़ी केवल सड़क के द्वारा ही पहुंचा जा सकता है। पचमढ़ी हिल स्टेशन भोपाल से 159 किमी की दूरी पर स्थित है। भोपाल से पचमढ़ी 4 घंटे का समय लगेगा। इसके लिए आपको बस या फिर आप अपनी गाड़ी से भी जा सकते है। बस का किराया करीब 400 से 500 लगेगा।
मांडू हिल स्टेशन
मांडू मध्य प्रदेश का एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जो रानी रूपमती और बादशाह बाज बहादुर के अमर प्रेम का साक्षी है। यही कारण है कि हर साल यहां लाखों टूरिस्ट आते है। बारिश के इन दिनों में हरियाली की मखमली सी चादर के बीच यहां घूमने का मजा ही दोगुना हो जाता है। ऐसे में इस हिल स्टेशन पर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते है। यहां आपको घूमने के लिए कई आप्शन मिल जाएगे। भोपाल से मांडू जाने के लिए आपको या तो बस या फिर गाड़ी बुक करना होगा। बस का किराया करीब 300 से 400 लगेगा।
पातालकोट हिल स्टेशन
पातालकोट हिल स्टेशन एक घाटी की तरह है। बरसात के मौसम में यहां घूमने का मजा ही दोगुना हो जाता है। आप इस जगह को अच्छे से एक्सप्लोर करना चाहते है तो आपको यहां ट्रेकिंग जरूर करना चाहिए। पहाड़ों के ऊपर से जो अद्भुत नजारा आपको दिखता है वह आपने कभी पहले नहीं देखा होगा। भोपाल से इस हिल स्टेशन की दूरी 256 किमी है। ऐसे में आप यहां अपनी गाड़ी से भी आ सकते हैं। भोपाल से पातालकोट जाने में आपको 5 घंटे का समय लगेगा। आप यहां बस या गाड़ी बुक करके जाती है तो आपको 500 से 600 का खर्च आएगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story