- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- धरती पर Heaven देखना...
लाइफ स्टाइल
धरती पर Heaven देखना है तो यहां जाएं, जानें कैसे पहुंचें और कितना खर्चा?
Rajesh
31 Aug 2024 12:43 PM GMT
![धरती पर Heaven देखना है तो यहां जाएं, जानें कैसे पहुंचें और कितना खर्चा? धरती पर Heaven देखना है तो यहां जाएं, जानें कैसे पहुंचें और कितना खर्चा?](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/08/31/3993428-untitled-50-copy.webp)
x
Lifetyle.लाइफस्टाइल: सिसु घाटी भारत के हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित एक खूबसूरत घाटी है। यह कई कारणों से प्रसिद्ध है। सबके पहले तो ये अपने प्राकृतिक सौंदर्य और मनमोहक दृश्यों के लिए जानी जाती है, जो ऊंचे पहाड़ों, हरे-भरे जंगलों और चमचमाती नदियों से घिरी हुई है। साथ ही यहां वो लोग ज्यादा जाना पसंद करते हैं जो कि ट्रैकिंग करते हैं या फिर पैदल चलता पसंद करते हैं। ऐसे तमाम लोगों के लिए ये जगह काफी फेमस है। इसके अलावा भी सिसु कई चीजों के लिए फेमस है। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
सिसु घाटी क्यों फेमस है-
सिसु वैली कुछ कारणों से बहुत ज्यादा फेमस है। जैसे कि-
-चंद्रताल झील (Chandratal Lake): ये घाटी चंद्रताल झील का घर है, जो एक अर्धचंद्राकार झील है जो अपने फिरोजी रंग के पानी के लिए जानी जाती है।
-बौद्ध मठ (Buddhist Monasteries): सिसु घाटी में कई प्राचीन बौद्ध मठ हैं, जिनमें सिसु मठ भी शामिल है, जो 16वीं शताब्दी से फेमस है।
-इसके अलावा ये घाटी विभिन्न वन्यजीव प्रजातियों का निवास स्थान है, जिनमें दुर्लभ तेंदुआ, हिमालयी भूरा भालू और नीली भेड़ शामिल हैं।
-इसके अलावा यहां लोग पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग और माउंटेन बाइकिंग जैसी एक्टिविटीज के लिए आते हैं।
दिल्ली से सिसु कैसे पहुंचें-
सिसु वैली जाने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली से मनाली जाना होगाय़ दिल्ली से मनाली तक रात भर की बस लें या ड्राइव करें। इसमें लगभग 14 घंटे लगते हैं। फिर मनाली से सिसु घाटी तक टैक्सी या बस लें जिसमें लगभग 5-6 घंटे लग सकते हैं। इसके अलावा आप दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन लें। चंडीगढ़ से मनाली तक बस या टैक्सी लें जिसमें लगभग 8-9 घंटे लग सकते हैं। मनाली से सिसु तक टैक्सी या बस लें जिसमें लगभग 5-6 घंटे लग सकते हैं।
दिल्ली से सिसु जाने में कितना खर्च आएगा-Trip cost
-दिल्ली से मनाली तक बस टिकट एक तरफा ₹800 – ₹1,500 तक आ जाएं।
-मनाली से सिसु तक टैक्सी का किराया एक तरफ़ा ₹2,000 – ₹3,000 तक आ सकता है। वहां होमस्टे या गेस्टहाउस में ₹800 – ₹1,500 प्रति रात्रि के हिसाब से पैसा लग सकता है।
-होटल या रिसॉर्ट्स में ₹2,000 से ₹5,000 तक लग सकता है
-लक्जरी रिसॉर्ट्स)में ₹5,000 – ₹10,000 प्रति रात (लगभग $65-$130 USD)
-खाना ₹500 – ₹1,000 प्रति दिन के हिसाब से रख लें।
-2000 से 3000 हजार ₹ ऐसे ही घूमने के लिए रख लें।
तो इस तरह से कुल मिलाकर देखें तो 15 से 20 हजार ₹ में यहां घूम आएंगे। तो अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस बार इस जगह का चुनाव करें जो कि बेहद खूबसूरत है।
Tagsधरतीस्वर्गकितनाखर्चाEarthheavenhow muchcostजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
![Rajesh Rajesh](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Rajesh
Next Story