लाइफ स्टाइल

अगर करना है अपने वजन को कम तो आज ही Diet में शामिल करें ये शूप

mukeshwari
25 May 2023 6:25 PM GMT
अगर करना है अपने वजन को कम तो आज ही Diet में शामिल करें ये शूप
x

वजन कम करना आज एक गंभीर समस्या बन गई है। यह समस्या ज्यादातर लोगों को होती है क्योंकि अनियमित खान-पान और आधुनिक जीवनशैली से कई लोगों का वजन बढ़ जाता है और एक बार वजन बढ़ने के बाद उसे घटाना बहुत मुश्किल हो जाता है। वजन कम करने के लिए कई तरह के व्यायाम जैसे जिम, योग आदि का सहारा लेना पड़ता है। इसके अलावा कई लोग इसके लिए खास डाइट प्लान भी फॉलो करते हैं जिससे वो अपना वजन कम कर दोबारा स्लिम हो सकें। डाइट प्लान के जरिए वजन कम किया जा सकता है लेकिन इसके लिए काफी धैर्य की जरूरत होती है। आपको बता दें कि कुछ पौष्टिक सूप पीकर भी आप अपना वजन कम करने में सफल हो सकते हैं।

ब्रोकली सूप :

ब्रोकली सूप :

वजन घटाने के लिए ब्रोकली का सूप बहुत फायदेमंद होता है। यह न केवल शरीर को पोषक तत्व प्रदान करता है, बल्कि वजन घटाने में भी मदद करता है।

अगर आपको ब्रोकली खाना पसंद नहीं है तो आप सूप बनाकर ब्रोकली खा सकते हैं इससे वजन जल्दी कम होगा।

आपको बता दें कि अगर आप 100 ग्राम ब्रोकली का सूप पीते हैं तो शरीर को सिर्फ 1.2 ग्राम फैट मिलता है।

ब्रोकली सूप कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पेट को स्वस्थ रखने के साथ वजन घटाने में भी मदद करता है।

टमाटर का सूप :

tomato soup

वजन घटाने के लिए भी टमाटर का सूप फायदेमंद होता है।

टमाटर का सूप भी ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. साथ ही इसे आसानी से बनाया जा सकता है।

टमाटर के सूप में प्रोटीन, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो मोटापा कम करने में मदद करता है।

साथ ही शरीर को विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में मिलता है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story