- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अगर आप अपने बच्चों को...
लाइफ स्टाइल
अगर आप अपने बच्चों को बनाना चाहते हैं जीनियस तो डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें
Tara Tandi
13 Nov 2022 2:49 PM GMT

x
बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में डाइट की अहम भूमिका होती है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में डाइट की अहम भूमिका होती है। संतुलित आहार देने से बच्चों का विकास सही से होता है। वहीं, आवश्यक पोषक तत्वों की कमी से विकास में अवरोध पैदा होता है। इसके लिए बच्चों को संतुलित आहार दें। संतुलित आहार लेने से शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। इससे बच्चे का संपूर्ण विकास होता है। साथ ही बच्चे का दिमाग भी तेज होता है। अगर आप भी अपने बच्चों को जीनियस बनाना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-
अंडे दें
अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फोलिक एसिड कैल्शियम, कार्ब्स, विटामिन डी और विटामिन बी-12 भी पाया जाता है। इन आवश्यक पोषक तत्वों के चलते अंडे को सुपरफूड भी कहा जाता है। अंडे के सेवन से दिमाग तेज होता है। साथ ही शारीरिक विकास भी होता है।
अनार जूस दें
अनार में विटामिन बी, सी, के, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी होते हैं। अनार जूस के सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके लिए अपने बच्चे को रोजाना 250 मिलीग्राम अनार जूस अवश्य दें।
बादाम दें
बादाम में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-ई, मैग्नीशियम के साथ कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही बालों की समस्या से भी निजात मिलता है। इसके सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके लिए बच्चों को संतुलित मात्रा में रोजाना बादाम जरूर दें। इसके अलावा, दूध, केला, घी, सूखे मेवे, दही, फल और सब्जियां और साबुत अनाज भी जरूर दें।
न्यूज़ क्रेडिट: navyugsandesh

Tara Tandi
Next Story