लाइफ स्टाइल

हाथों की मेहंदी का रंग करना है नेचुरली गहरा, तो इसके लिए ट्राई करें ये तरीके

SANTOSI TANDI
21 Sep 2023 7:48 AM GMT
हाथों की मेहंदी का रंग करना है नेचुरली गहरा, तो इसके लिए ट्राई करें ये तरीके
x
तो इसके लिए ट्राई करें ये तरीके
मेहंदी लगाने का शौक महिलाओं को काफी होता है। इसे लगाने के लिए वो न कोई त्योहार छोड़ती हैं और ना ही शादी में मेहंदी लगाने का मौका। करवा चौथ पर सबसे ज्यादा सुहागिन महिलाएं मेहंदी लगाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सोलह सिंगार में से एक मानी जाती है। इसलिए कहते हैं कि मेहंदी का रंग गहरा होता है तो समझ लीजिए की आपका पति आपको बहुत प्यार करता है। लेकिन कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं जिनकी हथेलियों में मेहंदी का रंग बहुत कम चढ़ता है। ऐसे में आप यहां बताए गए नेचुरल तरीकों को ट्राई कर सकती हैं। इससे मेहंदी गहरी रचेगी।
मेहंदी के रंग को ऐसे करें गहरा
मेहंदी लगाने में जितनी मेहनत होती है। उतनी ही एक्साइटमेंट उसके गहरे रंग को लेकर होती है। इसके लिए हर कोई अपने घर में बताए गए नुस्खे को ट्राई करता है। अगर आप भी नेचुरल तरीके से मेहंदी का रंग गहरा करना चाहती हैं तो इसके लिए आप सरसो के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसके लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में कच्चा सरसो का तेल लेना है।
फिर इसमें कॉटन बॉल को डीप करना है।
अब इस सरसो के तेल को हाथों पर लगी मेहंदी पर लगाना है।
इस बात का ध्यान रखें की इसे आप मेहंदी सूखने के बाद इसे लगाएं।
फिर इसे रातभर लगा रहने दें।
अगले दिन मेहंदी को हटाने के बाद दोबारा इसे अपने हाथों में लगाएं।
इससे मेहंदी नेचुरली तरीके से ब्लैक हो जाएगी।
मेहंदी डिजाइन को करें कवर
मेहंदी को अगर आपको डार्क करना है तो इसे आप प्लास्टिक पॉलीथिन से कवर कर सकती हैं।
इसके लिए पहले मेहंदी को अच्छे से सूखने दें।
इस बाद का ध्यान रखें की थोड़ी सी मेहंदी अगर गीली हुई तो डिजाइन (मेहंदी को गहरा करने का तरीका) खराब हो जाएगा।
अब इसे प्लास्टिक का इस्तेमाल करके कवर कर लें।
फिर इसे पूरा रात ऐसे ही रहने दें।
सुबह उठकर इसे खोले इससे आपकी मेहंदी का रंग गहरा हो जाएगा।
हाथों में लगाएं बाम
आप मेहंदी के कलर को डार्क करने के लिए हाथों में बाम भी लगा सकती हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले मेहंदी को सुखने के कुछ घंटों बाद हाथों से हटाना है।
फिर हाथों पर आगे और पीछे दोनों तरफ बाम लगाना है।
इसे अच्छे से रब करना है।
इसे लगाने के बाद आपको कोई और चीज अपने हाथों (मेहंदी को रंग ऐसे करें गहरा) में नहीं लगानी है।
इससे भी आपकी मेहंदी डार्क हो जाएगी।
मेहंदी लगाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान (Natural Hacks To Make Your Mehndi Darker)
मेहंदी लगाने के तुरंत बाद अपने हाथों को पानी या फिर साबुन से साफ न करें।
हाथों में मेहंदी लगाने के बाद कभी भी उन्हें शेव न करें इससे स्किन हार्म हो सकती हैं।
चीनी और नींबू के मिश्रण का इस्तेमाल ज्यादा न करें। वरना मेहंदी का रंग बदल जाएगा।
मेहंदी लग जाने के बाद सूखने पर खुद उसे न उतारें।
इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आपकी मेहंदी नेचुरली तरीके से गहरी रचेगी और हाथ बेहद खूबसूरत लगेंगे।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Next Story