लाइफ स्टाइल

लक्षद्वीप ट्रिप को बनाना है यादगार तो इन गलतियों को करने से जरूर बचें

SANTOSI TANDI
1 Sep 2023 6:00 AM GMT
लक्षद्वीप ट्रिप को बनाना है यादगार तो इन गलतियों को करने से जरूर बचें
x
को करने से जरूर बचें
लक्षद्वीप भारत का एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक पर्यटन स्थल है। अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप भारत का सबसे खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश भी माना जाता है।
लक्षद्वीप की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर मौसम में देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। हसीन और मनमोहक द्वीपों से भरपूर लक्षद्वीप को एक्सप्लोर करने के लिए हर कोई सोचता है।
अगर आप भी आने वाले दिनों में लक्षद्वीप को एक्सप्लोर करने का प्लान बना रहे हैं और ट्रिप को यादगार बनाना चाहते हैं, तो फिर आपको लक्षद्वीप में कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए।
आदिवासी समुदाय से छेड़छाड़ न करें
लक्षद्वीप एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ आदवासियों का देश माना जाता है। अगर आप यहां घूमने के लिए जाते हैं, तो कई स्थानीय आदिवासी समुदाय को देख सकते हैं।
लक्षद्वीप में आदवासी समुदाय से बात-चित कर सकते हैं, लेकिन अगर आप उसके साथ छेड़खानी करते हैं, तो फिर आप मुसीबत में फंस सकते हैं। आदिवासी समुदाय की अनुमति के बिना उनकी तस्वीर लेने से भी बचना चाहिए। कोशिश करे कि आप आदिवासी समुदाय से दूर ही रहें।
नशीले पदार्थों साथ में कैरी न करें
ऐसे कई लोग होते हैं, जो लक्षद्वीप ट्रिप में नशीले पदार्थ का सेवन करने के लिए उत्साहित रहते हैं। अगर आप भी लक्षद्वीप में ऐसा कुछ करने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको इससे दूर रहना चाहिए।
लक्षद्वीप के कई हिस्सों में नशीले पदार्थों का सेवन करना प्रतिबंधित है। अगर आप नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं, तो मुश्किल में फंस सकते हैं। कहा जाता है कि नशीले पदार्थों का सेवन करने से जेल या जुर्माना भी लग सकता है।
प्रतिबंधित जगहों पर घूमने से बचें
लक्षद्वीप जिस तरह अपनी खूबसूरत द्वीपों के लिए दुनिया भर में फेमस है, ठीक उसी तरह कुछ जगहों पर सैलानियों का जाना बिल्कुल भी प्रतिबंधित है। अगर आप बिना अनुमति के प्रतिबंधित जगहों पर घूमने पहुंचते हैं तो आप मुस्किल में पड़ सकते हैं। (इन समुद्री तटों का नजारा आपका मन मोह लेगा)
कहा जाता है कि लक्षद्वीप में करीब 36 द्वीप है और कुछ द्वीपों में घूमने जाना प्रतिबंधित है। जैसे-अगत्ती, बंगाराम, कदमत, अगत्ती, कवरत्ती और मिनिकॉय द्वीप घूमने जाना प्रतिबंधित है।
बिना अनुमति वाटर स्पोर्ट्स करने न पहुंचे
लक्षद्वीप अपनी खूबसूरती के साथ-साथ वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी काफी फेमस पर्यटक स्थल माना जाता है। लक्षद्वीप में कई सैलानी स्कूबा डाइविंग, सर्फिंग, काइट सर्फिंग, विंड सर्फिंग, फिशिंग, जेट स्काई और बोटिंग का बेहतरीन लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। (मालदीव की तरह खूबसूरत है यह आइलैंड)
अगर आप भी लक्षद्वीप वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो स्थनीय अधिकारी की अनुमति के बिना पानी के अंदर न पहुंचें। अगर आप ऐसी गलती करते हैं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं।
लक्षद्वीप इन गलतियों को भी करें से बचें
लक्षद्वीप आजे और आने की बुकिंग पहले ही कर लें।
लक्षद्वीप की सीमा को क्रॉस करने की कोशिश न करें। कई को पानी के माध्यम से सीमा को क्रॉस कर जाते हैं।
लक्षद्वीप में मौजूद किसी रिसॉर्ट में बिना अनुमति जाने की कोशिश न करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story