लाइफ स्टाइल

करवा चौथ को बनाना है खास तो इन मंगलसूत्र डिजाइन को करें स्टाइल

SANTOSI TANDI
30 Sep 2023 8:46 AM GMT
करवा चौथ को बनाना है खास तो इन मंगलसूत्र डिजाइन को करें स्टाइल
x
मंगलसूत्र डिजाइन को करें स्टाइल
मंगलसूत्र सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इसलिए ज्यादातर लोग इन्हें स्टाइल करना पसंद करते हैं। कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं जो इन्हें रोजाना वियर करती हैं तो किसी को सिर्फ त्योहारों पर इसे वियर करना पसंद होता है। अगर आप करवा चौथ के लिए ट्रेंडी डिजाइन सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप मंगलसूत्र के यहां बताए गए डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
ऑक्सीडाइज्ड मंगलसूत्र डिजाइन
अगर आप चाहती हैं करवा चौथ पर कुछ अलग मंगलसूत्र डिजाइन ट्राई करना तो इसके लिए आप ऑक्सीडाइज्ड मंगलसूत्र को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के मंगलसूत्र आजकल काफी ट्रेंड में हैं आप इसमें लॉन्ग डिजाइन वाले मंगलसूत्र या फिर छोटे मंगलसूत्र वाले डिजाइन को वियर कर सकती हैं। इसके साथ आपको इयररिंग्स भी स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी के साथ ये काफी अच्छे लगते हैं।
गोल्ड वर्क मंगलसूत्र
मंगलसूत्र के अलग-अलग डिजाइन आपको मिल जाएंगे। जिन्हें आप त्योहारों पर वियर कर सकते हैं। इसमें आजकल नाम के लेटर वाला मंगलसूत्र मिल जाएगा। जिसे किसी भी आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। आप चाहे तो नाम वाले लेटर का भी मंगलसूत्र खरीदकर वियर कर सकती हैं। इसमें आपको गोल्ड कलर का पैंटेंड मिलेगा। इसके साथ आर्टिफिशियल चेन। मार्केट से खरीदने पर ये मंगलसूत्र आपको 250 से 500 की रेंज में मिल जाएगा।
स्टोन वर्क मंगलसूत्र
मंगलसूत्र कई तरह के मिल जएंगे। लेकिन अगर आप लेटेस्ट ट्रेंड और डिजाइन का मंगलसूत्र ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए बेस्ट है ये डिजाइन। आजकल काफी ट्रेंड में है। इसे आप करवा चौथ (ट्रेंडी मंगलसूत्र डिजाइन) पर वियर कर सकती हैं। आप इसे अपने आउटफिट के साथ मैच करके वियर करें। आप चाहे तो स्टोन के कलर को भी अपने आउटफिट के हिसाब से चूज कर सकती हैं।
आपको इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स भी मिलेंगे। चाहे तो हाथों के लिए बैंगल्स भी मैचिंग खरीद सकती हैं।
मंगलसूत्र में आप चाहे तो ट्रेडिशनल डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। ये भी पहनने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। इसलिए इस करवा चौथ पर आपको इन्हें ट्राई करना चाहिए।
Next Story