- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- महाशिवरात्रि पर बनाना...
लाइफ स्टाइल
महाशिवरात्रि पर बनाना चाहते है स्वादिष्ट खीर तो जानिए रेसिपी
Sanjna Verma
22 Feb 2024 3:57 PM IST

x
महाशिवरात्रि का महापर्व आने वाला है। यह त्योहार भगवान शिव को समर्पित है। महाशिवरात्रि के पर्व में भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना होती है। ऐसे में शिव जी को भोग लगाने के लिए यदि आप कोई खास रेसिपी तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको खीर की एक बेहद यूनिक रेसिपी बताएंगे। खीर खाना तो हम सभी को पसंद है, कोई भी व्रत हो या त्योहार घरों में खीर जरूर बनाई जाती है। भारतीय घरों में अलग-अलग रेसिपी और सामग्री से खीर बनाई जाती है। फिलहाल, सर्दी का मौसम चल रहा है और इन दिनों संतरा और गाजर अच्छे दामों में मिल जाएंगे। ऐसे में क्यों न गाजर और संतरे को मिलाकर कुछ खास बनाया जाए। चलिए बिना देर किए ओट्स और गाजर से बनने वाली इस खास रेसिपी को जान लें...
ओट्स और गाजर की खीर कैसे बनाएं एक पैन में ओट्स (ओट्स रेसिपी) डालकर अच्छे से रोस्ट करें। जब ओट्स सुनहरा भून जाए तो एक प्लेट में निकाल लें। अब एक पैन में स्किम्ड मिल्क डालकर मध्यम आंच में उबाल लें। दूध में जब अच्छे से उबाल आ जाए तो कद्दूकस किए हुए गाजर डालें और धीमी आंच में पकने दें। 15-20 मिनट में गाजर अच्छे से पक जाए, तो भुने हुए ओट्स को डालकर अच्छे से मिक्स करें। 10 मिनट तक और पकाते हुए खीर को गाढ़ा होने दें। खीर में बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर, शहद या चीनी मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं। खीर में संतरा का स्वाद एड करने के लिए, संतरे के छिलके को ग्रेटर में घीसकर खीर में मिलाएं। कुछ देर पकाएं और ढककर छोड़ दें, प्रसाद के लिए खीर तैयार है।
विधि Step 1 : संतरा और गाजर से खीर बनाने के लिए एक पैन में ओट्स को डालकर रोस्ट करें।
Step 2 : दूसरे बर्तन में दूध डालकर उबाल लें और जब उबाल आ जाए तो गाजर डालकर अच्छे से पका लें।
Step 3 : गाजर जब पक जाए तो भुने हुए ओट्स को डालकर अच्छे से पका लें।
Step 4 : अब खीर में ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर, शहद या चीनी और संतरे के छिलके को ग्रेट कर मिक्स करें।
Step 5 : 10-15 मिनट तक खीर को अच्छे से धीमी आंच में पकाएं और खाने के लिए सर्व करें।
Tagsमहाशिवरात्रिस्वादिष्ट खीरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





