- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- वजन घटाना चाहते हैं तो...

x
बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। साथ ही कैलोरी काउंट भी जरूर करें। कैलोरी गेन के समानुपात में कैलोरी बर्न करने से वजन कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना योग का भी सहारा ले सकते हैं। योग के कई आसन हैं, जिन्हें करने से मोटापा, मधुमेह समेत कई बीमारियों में फायदा मिलता है। इनमें एक आसन कटिचक्रासन है, जिसे करने से वेट लॉस करने में मदद मिलती है। अगर आप भी तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो रोजाना कटिचक्रासन जरूर करें। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
कटिचक्रासन क्या है
योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह की मानें तो कटिचक्रासन हिंदी के दो शब्दों कटि और चक्र से मिलकर बना है। आसान शब्दों में कहें तो कटि यानी कमर और चक्र यानी पहिया से मिलकर बना है। पहिया की मुद्रा में आकर कमर को दाईं और बाईं ओर घुमाने को कटिचक्रासन कहते हैं। इस योग को करने से कमर में खिंचाव पैदा होता है। साथ ही फैट बर्न होता है। इस योग को नियमित रूप से करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
कैसे करें कटिचक्रासन
इसके लिए सबसे पहले सावधान की मुद्रा में आ जाएं। आसान शब्दों में कहें तो सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों को कमर पर रखें। फिर एक हाथ को कमर पर रखें। वहीं, दूसरे हाथ को हवा में लहराकर कमर को झुकाएं। इस दौरान शारीरिक शक्ति का दमन न करें। इस स्थिति में आकर मध्यम गति में सांस लें और आंखें बंद रखें। कुछ पल के बाद पुनः पहली अवस्था में आ जाएं। फिर दूसरे हाथ से कटिचक्रासन करें। इस योग को रोजाना करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कटिचक्रासन करने से पहले योग एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story