- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- तेजी से वजन घटाना...
लाइफ स्टाइल
तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो जरूर खाए ये सब्जी
Ritisha Jaiswal
9 April 2021 11:43 AM GMT

x
कसावा की खेती उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है। जानकारों का कहना है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कसावा की खेती उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है। जानकारों का कहना है कि कसावा की पहली खेती दक्षिण अमेरिका में की जाती थी। समय के साथ यह पूरी दुनिया में फ़ैल गई। एशिया और अफ्रीका में कसावा की पैदावार अधिक होती है। यह आलू की तरह होता है। इसमें स्टार्च की मात्रा अधिक होती है। यह सब्जी कंद मूल की तरह होती है, जो मिट्टी के अंदर उगती है। अफ्रीका में इसकी खपत सबसे अधिक होती है। इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। खासकर बढ़ते वजन से परेशान लोगों के लिए यह अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आपको कसावा के बारे में पता नहीं है, तो आइए जानते हैं-
कसावा में फाइबर, आयरन कैल्शियम, फास्फोरस और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके चलते डॉक्टर्स हमेशा कसावा को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। इसमें डायटरी फाइबर पाया जाता है, जिसके सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। इससे क्रेविंग यानी बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है। इससे वजन घटाने में मिलती है। इसके अलावा, स्नैक्स के रूप में भी कसावा का यूज कर सकते हैं। हालांकि, कसावा में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसके लिए कसावा खाने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
पाचन तंत्र मजबूत करता है
जानकारों का कहना है कि नियमित रूप से कसावा का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके लिए डाइट में कसावा को जरूर शामिल करें। आप चाहे तो कसावा का चिप्स तैयार कर सैक्स के रूप में सेवन कर सकते हैं। एक चीज का ध्यान रखें कि कसावा को सही से पकाएं। अधपका कसावा खाने से एलर्जी का खतरा रहता है।
Tagsकसावा

Ritisha Jaiswal
Next Story