लाइफ स्टाइल

दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो हॉट पैंट के साथ वियर करें ये टॉप

SANTOSI TANDI
4 Aug 2023 6:58 AM GMT
दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो हॉट पैंट के साथ वियर करें ये टॉप
x
साथ वियर करें ये टॉप
हर एक लड़की को अलग-अलग तरीके के कपड़ों को स्टाइल करना काफी पसंद होता है। किसी को एथनिक के साथ कुछ यूनिक स्टाइल करना अच्छा लगता है तो कोई वेस्टर्न के साथ ही लुक को चेंज करने की कोशिश करती हैं। कई सारे आउटफिट ऐसे होते हैं जिन्हें अलग-अलग तरीके से स्टाइल करना हमें काफी पसंद होता है।
इनमें से एक है हॉट पैंट लड़कियों को आजकल इस तरीके की पैंट स्टाइल करना काफी पसंद होता है। इसमें वो स्टाइलिश भी लगती हैं और कूल भी नजर आती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इसके साथ किस तरीके का टॉप स्टाइल करें इसके बारे में समझ नहीं आता। ऐसे में आपको इन ऑप्शन को ट्राई करना चाहिए। इससे आपका लुक और ज्यादा स्टाइलिश दिखाई देगा।
हॉट पैंट के साथ पहनें वी-नेक टॉप
अगर आपको डीप नेकलाइन वाले टॉप पहनना पसंद है तो आप हॉट पैंट के साथ इसे स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके के टॉप आप कट स्लीव्स में भी खरीद सकती हैं और फुल स्लीव्स में भी ये आपको मिल जाएंगे। अगर आपको इस लुक को स्टाइलिश बनाना है तो इसके साथ श्रग पहन सकती हैं। वो भी काफी अच्छा लुक क्रिएट करेगा। आप अगर पार्टी के लिए इस तरीके के लुक को क्रिएट करना चाहती हैं तो कुछ जंक ज्वेलरी लुक में एड कर सकती हैं। वरना सिंपल तरीके से भी इस टॉप को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके के टॉप आपको ऑनलाइन और मार्केट से खरीद सकती हैं। ये टॉप 250 से 300 की रेंज में मिल जाएगा।
हॉट पैंट के साथ पहनें ऑफ शोल्डर टॉप
कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं जो अलग-अलग तरीके के टॉप (स्लिम दिखने के लिए टॉप डिजाइन) को स्टाइल करना पसंद करती हैं। ऐसे में आप ऑफ शोल्डर टॉप को हॉट पैंट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके के टॉप काफी स्टाइलिश लगते हैं। आप इसमें अलग-अलग कलर और डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के टॉप नाइट पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन होते हैं। इसलिए इन्हें ज्यादातर लड़कियां स्टाइल करना पसंद करती हैं। इस तरीके के टॉप आपको मार्केट में 250 से लेकर 500 की रेंज में अच्छे डिजाइन में मिल जाएंगे।
टिप्स: आप चाहे तो इसके साथ एक्सेसरीज भी स्टाइल कर सकती हैं।
हॉट पैंट के साथ पहनें वन शोल्डर टॉप
अगर आप डेट पर जाने का प्लान कर रही हैं और आपको वन शोल्डर टॉप स्टाइल करना है तो इसके लिए आप हॉट पैंट ऑप्शन को वियर कर सकती हैं। इसके साथ इस तरीके के टॉप काफी स्टाइलिश लगते हैं, साथ ही कूल लुक क्रिएट करते हैं। इसके साथ आप नेकलेस, इयररिंग्स और हाई हील्स को स्टाइल कर सकती हैं। मेकअप अपने लुक के हिसाब से करें। इसके बाद ही आपका लुक खूबसूरत नजर आएगा।
इस बार हॉट पैंट के साथ इस तरीके के टॉप को स्टाइल करें और लुक को खूबसूरत बनाएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story