लाइफ स्टाइल

अगर आप सर्दियों में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो एक्ट्रेस सोनम कपूर से ले सकती हैं Idea

Shubhra Nandy
15 Dec 2020 5:37 PM IST
अगर आप सर्दियों में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो एक्ट्रेस सोनम कपूर से ले सकती हैं Idea
x
एक्ट्रेस सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनिश्टा कही जाती हैं. सोनम कपूर कई बार अपने स्टाइल को लेकर ट्रोल भी हो चुकी हैं

जनता से रिश्ता वेबडेसक | एक्ट्रेस सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनिश्टा कही जाती हैं. सोनम कपूर कई बार अपने स्टाइल को लेकर ट्रोल भी हो चुकी हैं लेकिन स्टाइल इंस्पिरेशन के नाम पर सोनम का कोई मुकाबला नहीं है. सोनम इन दिनों लंदन में हैं. सोनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. फैशन और स्टाइल के लिए आप सोनम कपूर से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.

सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो के साथ शेयर की हैं. सोनम ने पिंक राउड नेक स्वेटर के साथ सिंपल लांग स्कर्ट पर डेनिम जैकेट कैरी किया था. इस आउटफिट में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

एक्ट्रेस ने सिल्वर कलर की स्कर्ट के साथ पिंक टीशर्ट और डेनिम जैकेट के साथ लाल रग के थाई बूट्स पहने नजर आईं. एक्ट्रेस का ये लुक विंटर फैशन के लिए अच्छा ऑप्शन है. सिर पर लगी वुलेन कैप उनके लुक में चार चांद लगा रही थी.

आप चाहे तो सोनम कपूर का फॉर्मल पैंट और जैकट लुक अपने ऑफिस या दोस्तों के साथ घूमने के लिए ट्राई कर सकती हैं. सोनम ने फॉर्मल पैंट और जैकेट के साथ ब्लैक कलर के हील्स बूट्स पहने थे. अपने आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने वूलेन कैप लगाई थी. उनका ये लुक काफी स्टाइलिश और एलिगेट लग रहा था.

सर्दियों में बर्फबारी का लुत्फ उठा रही है तो सोनम का ये लुक आपके लिए पिक्चर परफेक्ट है. सोनम ने लांग स्कर्ट के साथ काले रंग का लांग जैकेट पहने नजर आ रही थीं. जिसके साथ उन्होंने स्कार्फ भी लिया था.






Next Story