लाइफ स्टाइल

दिखना है सबसे अलग तो जन्माष्टमी पर पहनें पीकॉक वर्क वाली साड़ियां

SANTOSI TANDI
22 Aug 2023 6:57 AM GMT
दिखना है सबसे अलग तो जन्माष्टमी पर पहनें पीकॉक वर्क वाली साड़ियां
x
पीकॉक वर्क वाली साड़ियां
मार्केट में आपको साड़ी के कई सारे अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे। जिन्हें आप फेस्टिवल और शादी में स्टाइल कर सकती हैं। इनमें से कुछ डिजाइन ऐसे होते हैं जिन्हें पहनते-पहनते हम बोर हो जाते हैं।
अगर आपके साथ भी ऐसा है तो इस बार जन्माष्टमी पर पीकॉक डिजाइन वाली साड़ियों को स्टाइल करें। ये दिखने में काफी सुंदर लगती हैं और जन्माष्टमी के लिए बेस्ट ऑप्शन होती हैं। इसको पहनकर आप भी कृष्ण के रंग में रंग जाएंगी।
पीकॉक वर्क साड़ी डिजाइन-1
अगर आपको सादगी पसंद है तो इसके लिए आप व्हाइट कलर के साथ इस पीकॉक साड़ी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके की साड़ियां दिखने में बेहद सुंदर लगती हैं। इसमें आपको पुूरी साड़ी में पीकॉक फेदर का डिजाइन मिलेगा और पल्लू में मोर बना मिलेगा। इस तरीके की साड़ी हैंडवर्क होती है पहनने में भी बेहद सुंदर लगती हैं। आप इन्हें ट्राई कर सकती हैं। जन्माष्टमी पर इस तरीके की साड़ी के कई सारे ऑप्शन आपको मार्केट में मिल जाएंगे। आप इन्हें 250 से 500 की रेंज में खरीद सकती हैं।
पीकॉक वर्क साड़ी डिजाइन-2
साड़ियों के अलग-अलग डिजाइन आपको मार्केट में मिल जाएंगे। जिन्हें आप इस जन्माष्टमी पर पहन सकती हैं। इसमें आप पल्ले पर मोर का डिजाइन मिलेगा। इसी के साथ पूरी साड़ी (लंबी लड़कियों के लिए साड़ी डिजाइन) प्लेन मिलेगी। इसमें आप चाहे तो ग्रीन के अलावा और भी कलर को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके की साड़ी में आपको प्लेन वर्क भी मिल जाएगा। साथ ही हैवी वर्क में भी साड़ी खरीद सकती हैं।
आप चाहे तो इसके साथ मोर पंख वाले इयररिंग्स भी स्टाइल कर सकती हैं।
पीकॉक वर्क साड़ी डिजाइन-3
अगर आपको कॉटन साड़ी पहनना पसंद है तो इसमें भी आपको पीकॉक वर्क वाली साड़ी मिल जाएगी। इन साड़ियों में आपको सिर्फ पल्ले पर ही ये डिजाइन (सिंपल साड़ी डिजाइन) मिलेगा।
पूरी साड़ी या तो प्लेन होगी वरना फ्लोरल या बॉक्स पैटर्न की होगी। इस तरीके की साड़ियां भी आजकल काफी ट्रेंड में है जन्माष्टमी पर आ इन्हें भी वियर कर सकती हैं। इनकी खास बात ये होती है कि ये काफी कम्फर्टेबल होती हैं। मार्केट में ये साड़ी आपको 1000 से 1500 की रेंज में मिल जाएगी।
अगर आप भी जन्माष्टमी पर अलग तरीके से तैयार होना पसंद करती हैं तो ये साड़ी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हैं। इन्हें स्टाइल करें और खूबसूरत लगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन पर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story