- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अगर आप सुबह उठते ही...
लाइफ स्टाइल
अगर आप सुबह उठते ही खूबसूरत दिखना चाहते हो तो, ये टिप्स जरूर देखे
Rounak Dey
14 July 2023 5:10 PM IST

x
लाइफस्टाइल: क्रेजी पार्टी के बाद या दिनभर काम करने के बाद स्किन के लिए कुछ करने में आलस घेर लेता है, इसलिए आप अपना ब्यूटी रेजीम मिस कर देते हैं। सुबह उठते हैं तो हैरान हो जाते हैं कि आंखें सूजी हुई क्यों लग रही हैं या स्किन इतनी डल क्यों हो रही है। महिलाएं अपनी स्किन को लेकर ज्यादा लापरवाह होती है। एक बार आप अपना मॉर्निंग फेस वॉश स्किप कर दें तो कुछ नहीं होगा लेकिन रात को सोने से पहले अपना बेडटाइम ब्यूटी रूटीन बिलकुल स्किप नहीं करना चाहिए, चाहे आप कितने ही थके क्यों ना हों! सुबह भी आपके चेहरे की खूबसूरती बनी रहे, इसके लिए ये टिप्स लें. घर पहुंचते ही हर कोई डीस्ट्रेस और रिलैक्स करना चाहता है। बिस्तर में जाने से पहले स्ट्रेस दूर रखने के कई तरीके हैं। कुछ लोग वाईन पीते हैं, कुछ टीवी देखते हैं। ये रिलैक्स करने के अनहेल्दी तरीके हैं जिनसे आपकी खूबसूरती कम होती है। इससे अच्छा है कि बिस्तर में जाने से पहले गुनगुने पानी से नहा लें। इससे नींद अच्छी आती है और बॉडी रिलैक्स हो जाती है। नतीजा, सुबह उठने पर आप बहुत खूबसूरत लगते हैं।सुबह उठते ही स्किन पर अगर पिंपल्स देखना चाहते हैं तो मेकअप बिना उतारे ही सो जाएं। मेकअप में सोने से स्किन पर रिंकल्स भी जल्दी पड़ने लगते हैं। मेकअप चाहे ऑर्गेनिक हो या मिनरल, ये स्किन के पोर्स बंद कर देता है अगर रात में ठीक से साफ नहीं किया जाए।
वैसे तो रात में पूरी बॉडी ही मॉइस्चराइज करके सोना चाहिए, लेकिन अगर ऐसा नहीं कर पा रहे हों तो कम से कम अपनी नाईट क्रीम और आइक्रीम तो लगाकर ही सोने जाएं। नहाने के तुरंत बाद इसे लगा लें। ड्राय स्किन पर रिंकल्स ज्यादा दिखाई देते हैं। सुबह खूबसूरत दिखने के लिए रात में स्किन मॉइस्चराइज जरूर करें।ब्रश करना स्किप ना ही करें तो बेहतर है। रात में तो ये बेहद जरूरी है। रात को ब्रश ये सोचकर तो बिलकुल मिस नहीं करें कि सुबह कर लेंगे। शोध बताते हैं कि रात में ब्रश नहीं करने से सीरियस हेल्थ इशूज हो सकते हैं, इसमें हार्ट संबंधित दिक्कतें भी हैं, इसलिए रात में जरूर ब्रश करें।
लेमन वॉटर आपको रातभर हाइड्रेटेड रखता है। इसके अलावा ये स्किन भी क्लियर कर देता है। रात में एक गिलास बिना शक्कर वाला नीबू पानी पीकर सोएं और सुबह अपनी स्किन प्लम्प और रेडिएंट पाएं। अगर मेटाबॉलिज्म स्पीडअप करना चाहते हैं तो सुबह भी उठते ही नीबू पानी पियें। अच्छी नींद किसी भी उम्र के लोगों की स्किन खूबसूरत बना सकती है। रात में कम से कम 7 से 8 घंटे सोएंगे तब ब्यूटी स्लीप पूरी होगी। 11 से 3 के बीच सोना जरूरी है क्योंकि इस समय स्किन खुद को रिपेयर करती है।
Next Story





