लाइफ स्टाइल

चिलचिलाती गर्मी में दिखना हैं सुंदर और कूल तो पहने इन रंगों के कपडे

Bharti Sahu 2
6 Jun 2024 2:08 AM GMT
चिलचिलाती गर्मी में दिखना हैं सुंदर और कूल तो पहने इन रंगों के कपडे
x
Lifestyle: स्टाइलिश दिखने के साथ ही पहने गए कपड़ों में कम्फर्टेबल रहना बहुत जरूरी है। इस दौरान सही तरह के कपड़ों को चुनने के साथ ही सही रंगों के कपड़ों को चुनना काफी जरूरी है। अगर आप सही रंग के कपड़ों को नहीं चुनते हैं तो आपको गर्मी ज्यादा लग सकती है। कुछ ऐसे रंग हैं जिन्हें गर्मी के लिए बेस्ट माना जाता है। हल्के रंग के कपड़े गर्मी कम सोखते हैं और आपकी बॉडी को ठंडा रखते हैं। यहां कुछ ऐसे कलर्स बता रहे हैं, जिन्हें आप गर्मी में पहन सकते हैं।
गुलाबी रंग Pink color
गर्मी में गुलाबी रंग के कपड़े अच्छे लगते हैं। इसे आप सफेद रंग के साथ पेयर कर सकते हैं। ये समर कलर है। अगर आप शॉपिंग पर जा रहे हैं तो उस समय पर इस रंग के कपड़ों को पहन सकते हैं। गर्मी में होने वाली नाइट पार्टीज के लिए भी ये रंग अच्छा है।
बेज कलरBeige color
गर्मी में ये रंग काफी अच्छा लगता है। ये रंग हल्के भूरे और सफेद रंग का मिक्स होता है। इसे आप ऑफ व्हाइट या भूरे रंग के साथ पेयर कर सकते हैं। बेज रंग को शांत और आरामदायक माना जाता है। इस रंग के कपड़े हर जगह पहने जा सकते हैं।
आसमानी रंग Sky blue color
गर्मी में ये रंग भी काफी अच्छा लगता है। इस रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है। गर्मी में अगर आप इस रंग को पहनते हैं तो आपका शरीर और मन ठंडा रहता है। इस तरह के रंग को ऑफिस में पहना जा सकता है।
मस्टर्ड कलर Mustard color
मस्टर्ज रंग गर्मी के लिए अच्छा माना जाता है। ये एक ऐसा रंग है जो हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है। ऑफिस या फिर डे आउट के दौरान इस रंग के कपड़ों को पहना जा सकता है।
Next Story