लाइफ स्टाइल

हार्ट को रखना चाहते हैं हेल्दी, तो खुद को इन चीजों को रखें दूर

Bharti sahu
29 Aug 2022 3:27 PM GMT
हार्ट को रखना चाहते हैं हेल्दी, तो खुद को इन चीजों को रखें दूर
x
हृदय रोग के मरीजों की संख्या में रोजाना बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है।

हृदय रोग के मरीजों की संख्या में रोजाना बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। हिंदी में हृदयघात को दिल का दौरा कहते हैं। हाल ही के दिनों में 40 की उम्र के लोग हार्ट अटैक से अधिक प्रभावित हुए हैं। जानकारों की मानें तो हृदयघात के कई कारण हैं। इनमें प्रमुख कारण खराब दिनचर्या, गलत खानपान, अत्यधिक आराम, अत्यधिक धूम्रपान, उच्च ट्राइग्लिसराइड्स, हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, शराब का अत्यधिक सेवन आदि हैं। महिलाओं की तुलना में पुरुषों को हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है। इसके लिए अपनी डाइट पर विशेष ध्यान दें। अगर आप भी अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इन चीजों का सेवन कम करें। आसान शब्दों में कहें तो खुद को इन चीजों से दूर रखें। आइए जानते हैं-

पिज्जा
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पिज्जा में फैट, सोडियम और कैलोरी उच्च मात्रा में होती है। इसके नियमित सेवन से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। खासकर, 40+ लोगों को पिज्जा का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसके अत्यधिक सेवन से दिल के दौरे के खतरे बढ़ जाते हैं।
रेड मीट
जानकारों की मानें तो रेड मीट के अत्यधिक सेवन से हृदय रोग और मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है। इसमें सैचुरेटेड फैट उच्च मात्रा में पाई जाती है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा रहता है। इसके लिए रेड मीट का सेवन न करें। खासकर, 40+ के लोगों को रेड मीट के सेवन से परहेज करना चाहिए।
सोडा
सोडा सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसके अत्यधिक सेवन से वजन बढ़ने लगता है। मोटापे से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए सोडा का सेवन न करें। अगर करते भी हैं, तो सीमित मात्रा में करें।
कुकीज और मफिन
डॉक्टर की मानें तो कुकीज और मफिन समेत पके खाद्य पदार्थों में शुगर उच्च मात्रा में होती है। इससे डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। साथ ही ट्राइग्लिसराइड लेवल भी बढ़ने लगता है। इससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए कुकीज और मफिन समेत अन्य चीजों का सेवन न करें।


Next Story