- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बढ़ाना है खाने का स्वाद...
बढ़ाना है खाने का स्वाद तो बनाइए टमाटर का खट्टा मिटा अचार

अगर अचार की बात की जाए तो भारत के हर कोने में आपको अलग-अलग तरह के आचार खाने को मिल जाएगें। हर भारतीय घरों में अलग-अलग चीजों का आचार तैयार किया जाता है। बिना इसके भोजन का स्वाद अधूरा लगता है। लेकिन आज हम आपसे एक अनोखी अचार रेसिपी शेयर कर रहे है। यह आचार टमाटर से बनाया जाता है और इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। टमाटर से बने इंस्टेंट आचार को टमाटर उपीनाकेयी या टमाटर ठोक्कू कहते हैं। इस रेसिपी को टमाटर, सरसों, जीरा, मेथी दाना, नमक, लाल मिर्च पाउडर, से बनाया जाता है। इसे दक्षिण भारत में गोज्जू के नाम से भी जाना जाता है। इसका स्वाद आपके मुंह में पानी ले आएगा। मिनटों में तैयार हो जाने वाली इस रेसिपी को आप कई महीनों तक संभाल कर रख सकते है। यह जल्दी खराब नहीं होती है। तो आइए देखते हैं आप घर पर ही इंस्टेंट टमाटर का आचार कैसे तैयार कर सकते हैं और कैसे अपने भोजन के स्वाद को बेहतरीन बना





