- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गुड बैक्टीरिया बढ़ाना...

x
गर्मी के दिनों में अत्यधिक तापमान होने के चलते पित्त असंतुलित रहता है
समर सीजन में खाने की कम और शीतल पेय पीने की इच्छा अधिक होती है। ऐसा अत्यधिक पसीना निकलने से होता है। इससे थकान की समस्या होती है। इस स्थिति में प्यास अधिक लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर में गुड बैक्टीरिया के असंतुलन या कमी से भी ऐसा होता है। अगर आप भी शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ाना चाहते हैं, तो गर्मी के दिनों में रोजाना इन ड्रिंक्स का सेवन करें। आइए जानते हैं-
छाछ पिएं
गर्मी के दिनों में पेट को ठंडा रखने के लिए रोजाना छाछ जरूर पिएं। इसके सेवन से हाजमा दुरुस्त रहता है। खासकर, दोपहर में भोजन करने के बाद एक गिलास छाछ पीना सेहत के लिए लाभदायक होता है। इससे बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
नींबू पानी पिएं
गर्मी के दिनों में लोग तापमान बढ़ने से बेहाल रहते हैं। शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इससे बचाव के लिए नींबू पानी रोजाना पिएं। आप चाहे तो चिया सीड्स युक्त नींबू पानी का भी सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित रहता है।
गुलकंद दूध पिएं
गर्मी के दिनों में अत्यधिक तापमान होने के चलते पित्त असंतुलित रहता है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए गर्मी के दिनों में गुलकंद दूध जरूर पिएं। खासकर, रात में सोने से पहले गुलकंद दूध पीना सेहत के लिए अधिक लाभदायक होता है। इससे रात में नींद भी अच्छी आती है।
केले के तने का रस पिएं
अधिकांश लोग केले के तने के रस के बारे में नहीं जानते हैं। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इस रस के सेवन से सूजन कम होती है। साथ ही शुगर भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है।
गन्ने का जूस पिएं
समर सीजन में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना गन्ने का जूस जरूर पिएं। इसके सेवन से कई बीमारियों में फायदा मिलता है। डॉक्टर भी पीलिया रोग में गन्ने का रस पीने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में उर्जा का संचार होता है। साथ ही शरीर हाइट्रेड रहता है। इसके लिए गर्मी के दिनों में गन्ने का रस जरूर पिएं।
नारियल पानी पिएं
अगर आप यूरिन में जलन और पित्त इम्बैलेंस की समस्या से परेशान हैं, तो नारियल पानी पिएं। नारियल पानी से इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित रहता है। साथ ही शरीर का तापमान ठंडा रहता है। इसके लिए रोजाना नारियल पानी का जरूर सेवन करें।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story