- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- त्वचा पर निखार चाहिए...
लाइफ स्टाइल
त्वचा पर निखार चाहिए तो ट्राई करे ये होममेड फेस पैक
Apurva Srivastav
20 March 2023 5:14 PM GMT

x
त्वचा पर निखार चाहिए तो आप कई तरह के फेसपैक लगा सकती हैं। आज हम आपको होममेड फेस पैक बताएंगे जो स्किन पर ग्लो लाने का कमाल कर सकते हैं। आइए बताते हैं इन फैसपैक्स के बारे में।
पपीते का फेस पैक बनाने के लिए सामग्री:
आधा कटोरी पपीता
आधा चम्मच चंदन पाउडर
आवश्यकतानुसार गुलाब जल
उपयोग का तरीका: पपीते को मसल कर उसमें चंदन पाउडर को मिलाएं। उसके बाद इसमें गुलाब जल मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद जब फेस पैक सूख जाए, तो चेहरा पानी से धो लें।
बेसन का फेस पैक बनाने के लिए सामग्री:
दो चम्मच बेसन
जरूरत के अनुसार गुलाब जल या सामान्य पानी
उपयोग का तरीका: बेसन और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान मात्रा में लगाएं। अब फेस पैक सूखने के बाद इसे पानी से धो दें।
केसर का फेस पैक बनाने के लिए सामग्री:
दो से तीन केसर की लड़ी
एक से दो चम्मच दूध
रूई
उपयोग का तरीका: एक से दो घंटे के लिए केसर को दूध में भिगोकर रखें। उसके बाद उस दूध को रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं। अब थोड़ी देर के लिए उसे लगा रहने से। इसके बाद पानी से धो लें।
मुल्तानी का फेस पैक बनाने के लिए सामग्री:
एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी
एक चम्मच एलोवेरा जेल (बाजार में उपलब्ध)
एक चम्मच दही
उपयोग का तरीका: एक कटोरी में सारी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें, लेकिन ध्यान रहे कि यह पेस्ट आंखों में न जाए। अब जब पेस्ट सूख जाए, तो चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story