- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अगर पाना है वेस्टर्न...
लाइफ स्टाइल
अगर पाना है वेस्टर्न लुक के साथ ट्रेडिशनल लुक ,तो काजोल से लें यह एथनिक लुक्स , हर इवेंट में होगा परफेक्ट
Mohammed Raziq
23 Sept 2023 1:47 PM IST

x
से लें यह एथनिक लुक्स , हर इवेंट में होगा परफेक्ट
काजोल स्टाइल स्टेटमेंट के मामले में सबसे आगे रहती हैं। 48 साल की उम्र में भी उनका लुक ग्लैमरस दिखता है। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक एक्ट्रेस काजोल हर लुक में परफेक्ट लगती हैं। आप भी उनके कुछ चुनिंदा लुक्स को अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
काजोल एक आकर्षक लाल और नेवी ब्लू प्री-स्टिच्ड साड़ी में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। काजोल ने स्टाइलिश साड़ी के साथ स्ट्रैपी ब्लैक ब्लाउज पहना हुआ है। काजोल ने बन हेयरस्टाइल के साथ मैचिंग एक्सेसरीज पहनी थीं।
काजोल का शेरवानी लुक भी बेहद खूबसूरत लग रहा है. एक्ट्रेस की फुल स्लीव ड्रेस में क्रिस्टल और मोती जड़े हुए हैं। काजोल की ये ड्रेस काफी हैवी है. उनका पर्ल चोकर नेकलेस लुक को कम्पलीट कर रहा है।
रेड हॉट साड़ी में काजोल बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने डीप बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ है. उनकी साड़ी के ड्रेप पर बॉर्डर सिला हुआ है. साड़ी लुक में काजोल बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
,जंपसूट में काजोल किसी बॉस लेडी से कम नहीं लग रही हैं. आपको भी उनका ये स्टाइल फॉलो करना चाहिए. काजोल का यह लुक किसी भी कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट है।
Next Story





