लाइफ स्टाइल

अगर पाना चाहतें है जैकलीन जैसें गुलाबी और सेक्सी होंठ तो करें ये उपाय

SANTOSI TANDI
8 Aug 2023 12:16 PM GMT
अगर पाना चाहतें है जैकलीन जैसें गुलाबी और सेक्सी होंठ तो करें ये उपाय
x
गुलाबी और सेक्सी होंठ तो करें ये उपाय
आज की पीढ़ी यह देखती है की आप कितने सुन्दर और परफेक्ट दिखते है। यह किताब का कवर देख के उसे परखते है। सही आकार की भोए, गाल के उठाव, सुन्दर होंठ हो या सुडोल शक्ल, हर किसी को उनके चेहरे का नक्श अच्छा चाहिए। खूबसूरत गुलाबी होठ की चाहत सभी महिलाओं को होती है, लेकिन कम ही ऐसी होती हैं, जिन्हें ये मिल पाता है। गुलाबी होठ पाने के लिए महिलाएं कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट तक खरीद लेती हैं पर फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। पहले की तरह, महिलाओं को होठो को सजाने के लिए पतले लाइनर के बजाये परफेक्ट आकार के होंठ की इच्छा होती है। यह समय है कि होंठो को सुन्दर और सेक्सियर बनाने के लिए प्राकृतिक नुस्खों को उपयोग में लाया जाए। आज हम आपको कुछ घरेलू उपचार बताएंगे, जिससे आपके होंठ गुलाबी हो सकते हैं।
नींबू : नींबू के रस को रोज रात को सोने से पहले अपने होठ में लगाएं। इस उपाय को कम से कम दो महीने करें।
बीटरूट : बीटरूट का रस लगाने से भी होठों का रंग गुलाबी होता है। बीट में लाल रंग प्राकृतिक रूप में मौजूद होता है, जिससे होंठ गुलाबी होते हैं। बीटरूट का रस होठ के कालेपन को भी दूर करता है।
लोंग का तेल : यह होंठो को प्राकृतिक रूप से उभारने के लिए लाभदायक है जो आपके किचन में आसानी से मिल जाता है। आप इस तेल को करियर तेल के साथ मिला के होंठो पे लगा सकते है। इसके लिए आप ब्रश का उपयोग करे और ध्यान रखे कि समान रूप से लगाया गया हो। इसे कुछ मिनटों के लिए रहने दे और फिर ठन्डे पानी से धो ले।
अनार : अनार के दानों को मलाई के साथ पीसकर होठों पर लगाएं। इस उपाय को कुछ दिन करें। आपको फर्क दिखने लगेगा। होंठ गुलाबी और खूबसूरत हो जाएंगे।
हल्दी : हल्दी पाउडर को मलाई के साथ मिलाकर होठ में लगाने से भी होंठों का कालापन दूर होता है।
दालचीनी का तेल : यह बाज़ार या आपके किचन में आसानी से उपलब्ध होगा, यह दालचीनी का सस्ता तेल होंठो कि सतह को मोटा करने में सहायक है। यह तेल होंठो को पूर्ण रूप देकर उन पे से लाइन्स हटाता है।
Next Story