लाइफ स्टाइल

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना डाइट प्लान को जरूर फॉलो करें

Tara Tandi
2 Nov 2022 1:42 PM GMT
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना डाइट प्लान को जरूर फॉलो करें
x
बढ़ते वजन को कंट्रोल आसान नहीं होता है। उससे अधिक कठिन काम दुबलपेन की समस्या से निजात पाना है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बढ़ते वजन को कंट्रोल आसान नहीं होता है। उससे अधिक कठिन काम दुबलपेन की समस्या से निजात पाना है। इसके लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों को वजन बढ़ाने में कामयाबी नहीं मिलती है।

इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि शरीर की बनावट तीन प्रकार की होती है। कुछ लोगों के शरीर की बनावट एक्टोमोर्फ की श्रेणी में आती है। इस श्रेणी के लोगों का शरीर दुबला होता है। इसके अलावा, दुबलेपन की समस्या असंतुलित आहार और खराब दिनचर्या के चलते होती है।
इसके लिए रोजाना सही दिनचर्या का पालन करें, संतुलित आहार लें और प्रोटीन युक्त चीजों को सेवन अधिक से अधिक करें। साथ ही रोजाना डाइट में कैलोरी गेन पर ध्यान दें। अगर आप भी दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना यह डाइट प्लान जरूर फॉलो करें-
हर रोजाना सुबह खाली पेट दो चम्मच घी, स्वादानुसार हल्दी और काली मिर्च के साथ मिलाकर सेवन करें। घी में कैलोरी अधिक मात्रा में होती है। घी के सेवन से आप अतिरिक्त कैलोरी गेन कर सकते हैं। साथ ही घी से पाचन तंत्र मजबूत होता है और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
सुबह के नाश्ते में स्मूदी लें। आप बनाना शेक का सेवन कर सकते हैं। साथ ही 4 अंडे, 2 केले या दो चपाती, मिक्स सब्जी लें और एक गिलास दूध पिएं।
इसके बाद ताजे फल, नट्स और सीड्स और एक गिलास बटर मिल्क का सेवन करें।
दोपहर के खाने में 2 सब्जी, एक बाउल और 3 रोटियां खाएं।
शाम के समय में उबले अंडे, भुना पनीर और प्रोटीन शेक ले सकते हैं।
रात के समय डिनर में उत्तपम, सांभर और नारियल की चटनी का सेवन करें। इसके बाद बनाना शेक और 2 उबले अंडे खाएं। अगर आप यह डाइट फॉलो करते हैं, तो बहुत जल्द दुबलेपन की समस्या से निजात मिल सकता है।

न्यूज़ क्रेडिट: navyugsandesh

Next Story