लाइफ स्टाइल

ट्रेडिशनल और रीजनल क्यूजीन का लेना चाहते हैं मजा, तो दिल्ली के इन जगहों को करें एक्सप्लोर

SANTOSI TANDI
2 Aug 2023 8:29 AM GMT
ट्रेडिशनल और रीजनल क्यूजीन का लेना चाहते हैं मजा, तो दिल्ली के इन जगहों को करें एक्सप्लोर
x
तो दिल्ली के इन जगहों को करें एक्सप्लोर
दिल्ली न सिर्फ देश की राजधानी है बल्कि इसे खाना प्रेमियों का दिल भी कहा जाता है। तभी तो यहां भारतीय पारंपरिक भोजन के भंडार के अलावा विदेशी भोजन का खजाना है। यहां आपको भारत के अलग-अलग राज्यों के भोजन का स्वाद चखने को मिलेगा। यहां पर नॉर्थ से लेकर साउथ तक और ईस्ट से लेकर वेस्ट तक सभी राज्यों के भोजन का स्वाद चखने को मिलेगा, तो चलिए जानते कुछ स्टेट भवनों के बारे में।
आंध्र भवन
आंध्र भवन दिल्ली में पिछले कई सालों से आंध्र प्रदेश का पारंपरिक भोजन परोस रहा है। यहां पर आपको स्वादिष्ट इडली, डोसा, वड़ा, सांभर और फिल्टर कॉफी का बेहतरीन स्वाद चखने को मिलेगा। आंध्र भवन में आपको इडली-डोसा के अलावा बिरयानी, चिकन फ्राई, आंध्रा थाली, झींगा करी, चिकन करी, मटन करी जैसे और भी कई चीजें परोसी जाती है।
अशोक रोड, फ़िरोज़ शाह रोड के पास, नई दिल्ली
समय: सुबह 8 बजे - 10:30 बजे, दोपहर 12 बजे - 3 बजे, शाम 7:30 - 10 बजे
बनकाही, असम भवन
असमिया भोजन का स्वाद चखने के लिए आप बनकही असम भवन में जा सकते हैं। यहां ऑनलाइन ऑर्डर की भी सुविधा है। यहां आपको खार, खरोली, माटी दाल, मछली टेंगा और दूसरे असमिया व्यंजनोंका स्वाद चखने को मिलेगा।
पता: 1, असम भवन, सरदार पटेल मार्ग
समय: दोपहर 12 बजे - रात 10:30 बजे
सीफूड या गोवा के लोकप्रिय भोजनका स्वाद चखना चाहते हैं तो गोवा निवास जरूर जाएं। यह पॉकेट फ्रेंडली स्थान है जहां मछली, पेरी पेरी झींगा, पोर्क विंडालू, चिकन ज़ाकुटी, झींगा बालचाओ, झींगा करी आदि का स्वाद चख सकते हैं।
पता: गोवा निवास, 14, बीर टिकेंद्रजीत मार्ग, चाणक्यपुरी
समय: दोपहर 12:30 - 3:30, शाम 7:30 - 10:30
केरल हाउस
ओणम का महापर्व आने वाला है और ऐसे में आप केरल के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेना चाहते हैं, तो केरल हाउस जा सकते हैं। मीट फ्राई, चिकन करी, फिश फ्राई, बटरमिल्क और बिरयानी जैसे और भी दूसरे व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। यहां शाम के वक्त फिश फ्राई, चिकन करी और मालाबार पराठा मिलता है।
पता: 3, जंतर मंतर रोड, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास, जनपथ
समय: दोपहर 12:45 - 3 बजे, शाम 7 - 9:30 बजे
नागालैंड हाउस
दिल्ली में रहकर भी आप नागालैंड के पॉपुलर फूड्स का स्वाद ले सकते हैं। पोर्क रिब्स, पोर्क विद बैम्बू शूट करी एंड स्पाइसी चटनी, पोर्क थाली और दूसरे पारंपरिक नागालैंड भोजन का स्वाद चख सकते हैं। यहां से आप ऑनलाइन फूड भी ऑर्डर कर सकते हैं।
पता: नागालैंड हाउस - 29, मोतीलाल नेहरू मार्ग क्षेत्र, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड
ये रहे दिल्ली स्थित कुछ भवन के नाम और पता जहां जाकर आप पारंपरिक भोजन का स्वाद ले सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Next Story