लाइफ स्टाइल

मिठाई खाने का मन हो तो घर पर जरूर बनाए छैना केसरी, जानें इसकी विधि

Tara Tandi
24 Dec 2020 8:47 AM GMT
मिठाई खाने का मन हो तो घर पर जरूर बनाए छैना केसरी, जानें इसकी विधि
x
खाना खाने के बाद अक्सर लोगों को कुछ मीठा खाने की आदत होती है।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क| खाना खाने के बाद अक्सर लोगों को कुछ मीठा खाने की आदत होती है। वहीं, इससे खाना भी अच्छे से पच जाता है। आज हम आपको घर में आसानी से बनाई जा सकने वाली मिठाई छैना केसरी के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी

सामग्री :

आधा लीटर दूध

1 छोटा चम्मच नींबू का रस

चीनी स्वादानुसार

केसर एक चुटकी

आधा कटोरी किशमिश और कटे हुए काजू

खानेवाला नारंगी रंग (इच्छानुसार)

कुछ बादाम सजावट के लिए

विधि :

भारी तले के बर्तन में दूध को मीडियम आंच पर उबलने के लिए रखें। एक उबाल आने पर इसमें नींबू का रस और चीनी डाल दें। दूध फटने तक अच्छी तरह चलाते रहें। अब इसमें केसर डालें और दूध को तब तक चलाएं जब तक इसका पानी सूख नहीं जाता। बचे गाढ़े दूध को अच्छी तरह फेंटें। फिर किशमिश और कटे हुए काजू मिलाकर आंच बंद कर दें। ठंडा होने के बाद इसे 20 मिनट तक फ्रिज में रखें। केसर और किशमिश से सजाकर छेना केसरी सर्व करें।

Next Story