- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- हैल्दी खाना चाहते हैं...

x
पास्ता बच्चों की फेवरेट डिश होती है। चाहे बाकी चीजों का खाने में बच्चे आनाकानी करें लेकिन पास्ता मैगी जैसी चीजें बहुत आराम से खा लेते हैं
पास्ता बच्चों की फेवरेट डिश होती है। चाहे बाकी चीजों का खाने में बच्चे आनाकानी करें लेकिन पास्ता मैगी जैसी चीजें बहुत आराम से खा लेते हैं। आपने पास्ता तो कई बार खाया होगा लेकिन इस बार आप पेस्ता पास्ता बनाकर खा सकते हैं। पास्ता लवर्स के लिए यह एकदम बेस्ट ऑप्शन है। यह ट्रेडिशनल पेस्तो सॉस बेसिल की पत्तियों और पाइन नट्स के साथ बनाया जाता है। इस बार आप बच्चों के लिए पालक पेस्तो पास्ता बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...
सामग्री
पालक - 3 कप
लहसुन - 5-6 कलियां
अखरोट - 2 कप
ऑलिव ऑयल - 5 बड़े चम्मच
पनीर - 3 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
चिली फ्लेक्स - 2 चम्मच
क्रीम - 1 चम्मच
पार्मेजान चीज - 1 चम्मच
पास्ता - 2 कप
पेस्तो सॉस - 2 चम्मच
बनाने की विधि
1. सबसे पहले पालक को धो लें और फिर उबले हुए पानी में 30 सैकेंड के लिए डालें।
2. इसके बाद उबले पानी को निकालकर आप बर्फ वाले पानी में डाल दें।
3. फिर मिक्सर में पालक, लहसुन, अखरोट और नमक डालकर अच्छे से पीस लें।
4. इस मिश्रण में धीरे-धीरे तेल डालकर पीसें।
5. पेस्तो को क्रीमी टेक्सचर देने के लिए आप पनीर को कद्दूकस करके डालें।
6. एक बार फिर से मिश्रण को पीस लें।
7. पैन में ऑलिव ऑयल डालकर गर्म कर लें।
8. फिर इसमें चिली फ्लेक्स डालें और पालका पेस्तो सॉस डालें ।
9. 40 सैकेंड के लिए मिश्रण को अच्छे से पका लें।
10. इसके बाद इसमें क्रीम डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
11. क्रीम डालकर कुछ देर के लिए पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
12. आपका पालका पेस्तो पास्ता बनकर तैयार है। पार्मेजोन चीज के साथ गर्निश करके सर्व करें।

Ritisha Jaiswal
Next Story