लाइफ स्टाइल

बेडरूम को चाहती हैं सजाना तो ये पौधे हैं बेस्ट

SANTOSI TANDI
21 Sep 2023 12:05 PM GMT
बेडरूम को चाहती हैं सजाना तो ये पौधे हैं बेस्ट
x
तो ये पौधे हैं बेस्ट
बेडरूम की सजावट करना हम सभी को पसंद होता है। बेडरूम में ही हम सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। ऐसे में अगर आप भी त्यौहार से पहले अपने बेडरूम का लुक चेंज करना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि किन पौधे को आप अपने बेडरूम में लगा सकती हैं। यह देखने में बाकी के पौधों से ज्यादा खूबसूरत होते हैं।
ऐरीका पाम
ऐरीका पाम काफी खूबसूरत होते है। इसे आप अपने बेडरूम के कोने में लगाएं। यह देखने में खूबसूरत होते हैं। अगर आप रूम में लगाने के सोच रही हैं तो आपको ऐरीका पाम का छोटा पौधा लेना चाहिए। इसे समय- समय पर काटते रहें। इसे 2 ये 3 महीने में धूप दिखाने की जरूरत होती हैं।
स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट की कई वैरायटी होती हैं। आपको जो भी पसंद आए वह आप खरीद लें। इसकी मदद से आप अपने कमरे को नया लुक दे सकती हैं। अगर आपके कपड़े में ज्यादा जगह नहीं है तो आप इसे हैंगिंग प्लांट की तौर पर भी अपने कमरे में लगा सकती हैं। इसे खिड़की के पास लगाएं ये काफी ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं।
पोथोस
यह पौधा काफी ज्यादा खूबसूरत होते है। देखने में यह बेल की तरह होती हैं। इसे खिड़की या फिर टीवी स्पेश के पास भी लगा सकती हैं। यह आपके कमरे को फ्रेश रखेगा। ऐसे में आप चाहे तो इस पौधे को अपने कमरे में लगा सकती हैं। बल्ब और ट्यूब लाइट की रोशनी में यह पौधे काफी ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं। यह आपके कमरे के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। (इस दुर्लभ पौधे के बारे में कितना जानते हैं आप )
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story