लाइफ स्टाइल

वजन पर कंट्रोल करना है तो सुबह चाय के संग ना खाएं ये चीजें

Bharti sahu
25 Feb 2022 1:57 PM GMT
वजन पर कंट्रोल करना है तो सुबह चाय के संग ना खाएं ये चीजें
x
अधिकतर लोग चाय के शौकीन होते हैं। चाय के विभिन्न तरह के पकवान हो तो फिर कहना ही क्या है

अधिकतर लोग चाय के शौकीन होते हैं। चाय के विभिन्न तरह के पकवान हो तो फिर कहना ही क्या है। जी हां आपने सही सुना, कई लोग कुछ ऐसी चीजों को चाय के साथ पेयर करते हैं, जो शरीर पर चर्बी बढ़ाने का काम करती हैं। साथ ही सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकती हैं। अगर आप भी चाय के साथ ऐसी चीजों का सेवन कर रहे हैं जिससे वजन बढ़ता है तो जल्दी से अपनी डाइट में बदलाव करें। तो चलिए बिना देर किए आपको हम ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें चाय के साथ खाने से वजन बढ़ता है-

बिस्कुट-
अक्सर लोग चाय के साथ बिस्कुट खा लेते हैं। लोग ऐसा इसीलिए भी करते हैं ताकि उन्हें दिनभर उनहें भूख न लगे, लेकिन क्या आपको पता है इससे आपका बेली फैट बहुत तेजी से बढ़ने लग जाता है इसलिए भूलकर भी सुबह बिस्किट या कुकीज न खाएं।
नमकीन-
क्या आप भी चाय के साथ नमकीन खाना पसंद करते हैं। बता दें नमकीन फ्राई होती है। इसमें काफी मात्रा में फैट होता है। चाय के साथ नमकीन खाने से पेट की चर्बी तेजी से बढ़ने लगती है।
चावल-
अधिकतर लोगों को खाने में चावल खाना बहुत पसंद होता है, लेकिन इससे बेली फैट तेजी से बढ़ता है, लेकिन अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो आप चावल खाना तुरंत छोड़ दें। सुबह-सुबह चावल खाने से आपका बेली फैट तेजी से बढ़ता है। आपका मन अगर चावल खाने का करे, तो आप ब्राउन राइस या चावल में खूब सारी सब्जियां खा सकते हैं लेकिन सप्ताह में एक बार ही ऐसा करें। रोजाना चावल खाने से परहेज करें
नूडल्स-
नूडल्स खाने में बहुत टेस्टी होते हैं, लेकिन यह हेल्दी ब्रेकफॉस्ट नहीं है। इस लिए नाश्ते में कभी नूडल्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे मोटापा तेजी से बढ़ता है।
पकौड़े-
चाय के साथ लोगों को पकौड़े खाना बेहद पसंद होता है, लेकिन सुबह-सुबह तली चीजें खाना बिल्कुल भी सही नहीं है। तली हुई चीजें सुबह नहीं खाएं, तो आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।


Next Story