लाइफ स्टाइल

अगर आप एसिडिटी से बचना चाहते है तो लहसुन खाना करे बंद

Tara Tandi
23 April 2023 11:16 AM GMT
अगर आप एसिडिटी से बचना चाहते है तो लहसुन खाना करे  बंद
x

लहसुन एक ऐसी चीज है जो आपको लगभग हर भारतीय घर में देखने को मिल जाएगा। कई घरों में बिना लहसुन के खाने की कोई भी डिश नहीं बनती है। यह लहसुन खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है। इसके अलावा लहसुन खाने के कई सारे फायदे भी होते हैं। कच्चा लहसुन खाने से एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन इत्यादि मिलता है। वहीं इसके सेवन से डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी जैसी बीमारियां छूमंतर हो जाती है।

हालांकि लहसुन का सेवन हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। कुछ लोगों को यह लाभ की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे लोगों को लहसुन का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। या फिर से बहुत ही कम मात्रा में खाना चाहिए। यदि यह लोग लहसुन को अधिक मात्रा में खाते हैं तो इन्हें हेल्थ से रिलेटेड कई सारी दिक्कतें हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि किन लोगों को लहसुन खाने से परहेज करना चाहिए।

1. एसिडिटी से परेशान

यदि आपको हमेशा एसिडिटी बनी रहती है तो आपको लहसुन खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल एसिडिटी की स्थिति में यदि आप लहसुन खाते हैं तो आपको सीने में जलन की दिक्कत आ सकती है। यह लहसुन आपकी एसिडिटी को और ट्रिगर कर देती है। इसलिए इसका सेवन न करने में ही भलाई है।

2. कमजोर पेट वाले

यदि आपका पेट कमजोर है। यानि कुछ भी हेवी या मसलदार खाते ही आपका पेट जल्द खराब हो जाता है, तो इस स्थिति में भी आपको लहसुन खाने से बचना चाहिए। लहसुन की तासीर गरम होती है। इसे यदि आप खाते हैं तो आपके पेट में हलचल और बढ़ सकती है। इससे आपका पेट और जल्दी खराब हो सकता है।

3. पसीने की बदबू आने पर

यदि आप उन लोगों में से हैं जिन्हें पसीने और सांस की बदबू की समस्या अधिक रहती है तो भी आपको लहसुन का सेवन करने से हर हाल में बचना चाहिए। इसे खाने के बाद आपकी ये समस्या और भी बढ़ सकती है। लहसुन गरम होती है। इससे और पसीना आ सकता है। जो और बदबू पैदा कर सकता है।

4. खून पतली करने की दवा पीने वाले

कुछ हार्ट के मरीजों को खून पतला करने की दवाइयाँ चलती है। ऐसे लोग भी लहसुन का इस्तेमाल सोच समझ कर करें। आपको लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते तो आपको समस्या आ सकती है। इसके सेवन से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए।

Next Story