लाइफ स्टाइल

इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो लगाएं घर का बना Sheet Mask, तुरंत आएगा निखार

Rounak Dey
6 Sept 2021 2:51 PM IST
इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो लगाएं घर का बना Sheet Mask, तुरंत आएगा निखार
x
इसे 20 मिनट लगाएं और फिर मास्क निकालकर चेहरा धो लें।

बदलत लाइफस्टाइल के दौर में हर कोई अपने चेहरे पर चमक व खुबसुरती चाहता है। एसें में यदि आपका चेहरा डल और बेजान है तो तुरंत निखार लाने के लिए इन दिनों शीट मास्क काफी ट्रेंड में है। यह शीट मास्क स्किन को तुंरत विटामिन और नमी प्रदान करता है, जिससे स्किन ना सिर्फ ग्लो करती हैं बल्कि कई समस्याओं से भी बची रहती हैं। काफी महंगे होते हैं मार्केट में मिलने वाले शीट मास्क। ऐसे में आप घर पर ही शीट मास्क बनाकर लगा सकते हैं जो सस्ते के साथ ज्यादा असरदार व सुरक्षित होंगे।

खीरे की शीट मास्क
एक कॉटन फेशियल मास्क शीट को 1 खीरे के रस में भिगोकर 30 मिनट फ्रिज में रख दें। इसके 20 मिनट चेहरे पर लगाने के बाद पानी से साफ कर लें। फिर चेहरे पर सीरम या मॉइश्चराइजर लगा लें।
तरबूज शीट मास्क
शीट मास्क पर 2 चम्मच तरबूज का जूस और एलोवेरा जेल पेस्ट लगाकर 15 मिनट फ्रिज में रखें। इसे लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर चेहरा पानी से साफ कर लें। इसके बाद लोशन या मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लें।
एलोवेरा शीट मास्क
शीट मास्क को 3 चम्मच एलोवेरा जेल व 2 चम्मच गुलाबजल में भिगोकर 15 मिनट फ्रिज में रखें। इसे 20 मिनट तक लगाने के बाद चेहरा पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगायें।
कैमोमाइल शीट मास्क
1 कप पानी को उबालकर उसमें 1 बड़ा चम्मच सूखे कैमोमाइल फूल व 2-3 बूंदें लैंवेंडर तेल मिलाएं। ठंडे करके इसमें शीट मास्क भिगोएं और फिर 10 मिनट फ्रिज में रख दें। इसे 15 मिनट लगाने के बाद चेहरा ताजे पानी से धो लें।
ग्रीन टी शीट मास्क
ग्रीन टी बैग्स को 20 मिनट गर्म पानी में भिगोएं। इसे ठंडा करके नींबू का रस मिलाएं और फिर उसमें शीट मास्क भिगोएं। इसे 20 मिनट लगाएं और फिर मास्क निकालकर चेहरा धो लें।

Next Story