- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अगर आप मानसून में...
लाइफ स्टाइल
अगर आप मानसून में खिली-खिली स्किन चाहती हैं, तो सोने से पहले रात को ये स्टेप्स को फॉलो करे
Rounak Dey
13 July 2023 4:55 PM IST

x
लाइफस्टाइल: स्किन की देखभाल के लिए आप नैचुरल चीजों को अपना सकते हैं। ये सभी चीजें स्किन रखने में मदद करती हैं। मानसून सीजन में खिली-खिली स्किन के लिए सोने से पहले इन चीजों को रात में लगाएं। रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीजें, मानसून में खिला-खिला रहेगा मानसून के मौसम में स्किन का चिपचिपा होकर डल दिखना काफी कॉमन है। हालांकि, इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए करना ये हैं कि एक सही स्किन केयर रूटीन को जानें। वैसे तो स्किन केयर के लिए आपको अपनी स्किन क्वालिटी पता होनी चाहिए। हालांकि, सभी स्किन केयर में स्टेप्स सेम ही होते हैं। मानसून में अगर आप खिली-खिली स्किन चाहती हैं तो रात में सोने से पहले इन स्टेप्स को फॉलो करें। क्लीनिंग- सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें। आंखों पर मेकअप किया है तो पहले ऑयल मसाज करने के बाज कॉटन से साफ करें और फिर चेहरे को धोएं। चेहरा साफ करने के लिए आप दूध का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
टोनर- अपने चेहरे को अच्छे से साफ करने के बाद इसपर टोनर का इस्तेमाल करें। ये स्किन को अच्छी तरह से साफ करने में मदद करेगा। टोनर की मदद से पोर्स तो साफ होते ही हैं, बल्कि उसका साइज बढ़ा होने से रोकने और उन्हें मिनीमाइज करने में भी मदद करते हैं। फेस टोनर की जगह आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। फेस मास्क- चेहरे को अच्छे से साफ करने के बाद अगर आप सीरम का इस्तेमाल करती हैं तो उसे लगाएं। या फिर एलोवेरा जेल की एक पतली लेयर को भी आप चेहरे पर लगा सकती हैं। एलोवेरा जेल स्किन की कई तरह की परेशानियों से निपटने में आपकी मदद कर सकता है।
Next Story





