लाइफ स्टाइल

चेहरे पर ग्लो चाहिए तो करें ऑइल मसाज, नहीं दिखेगा बढ़ती उम्र का असर

Subhi
19 Oct 2022 1:12 AM GMT
चेहरे पर ग्लो चाहिए तो करें ऑइल मसाज, नहीं दिखेगा बढ़ती उम्र का असर
x

चेहरे की मसाज करने के कई फायदे हैं। लोग पार्लर में जाकर महंगा फेशियल करवाते हैं। इससे प्रेशर पॉइंट्स स्टिम्युलेट होते हैं। यह आपकी स्किन के लिए अच्छा होता है साथ ही तनाव भी कम होता है। फेस मसाज आप घर पर भी कर सकते हैं। जरूरी नहीं इसके लिए फेशियल किट या या महंगी क्रीम इस्तेमाल की जाए। घर पर ऑइल मसाज बेस्ट है। तेल से मसाज आपकी स्किन को ग्लो देती है, पोर्स को ओपन करती है, इससे नई सेल्स बनती हैं साथ ही चेहरे पर कसाव रहता है और झुर्रियां देर से आती हैं। यहां जानें आप किस तेल से और कैसे मसाज कर सकती हैं।

बदल-बदल कर इस्तेमाल करें तेल

सर्दियों ने दस्तक दे दी है। कई लोगों की स्किन विंटर सीजन में काफी ड्राई हो जाती है। इस मौसम में त्वचा को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। सोते समय ऑइल मसाज की आदत डालें आपको कई फायदे हो सकते हैं। मसाज के लिए अर्गन ऑइल, ऑलिव ऑइल, अनार का तेल, वर्जिन कोकोनट ऑइल अच्छे माने जाते हैं। आप कैस्टर ऑइल या रोजहिप ऑइल में कुछ हल्के तेल मिलाकर इनसे भी मसाज कर सकती हैं। इसमें तेल मिलाने की वजह यह है कि कैस्टर और रोजहिप ऑइल गाढ़े होते हैं। आप अलग-अलग तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये भी पढ़ें: चेहरे पर चाहिए पार्लर जैसा निखार तो अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स

हल्के हाथ से करें मसाज

रोजहिप ऑइल में विटामिन सी काफी मात्रा में होता है। यह दाग-धब्बों को कम करता है और स्किन को ब्राइट बनाता है। वहीं अनार के तेल में विटामिन ए और सी दोनों होते हैं। ऑइल मसाज से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और नई सेल्स बनती हैं। मसाज करने का बेस्ट समय रात है। सोने से पहले हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इससे ऑइल को रातभर में स्किन में अवशोषित होने का वक्त मिल जाएगा।


Next Story