लाइफ स्टाइल

स्लिम लुक चाहिए तो अपने आउटफिट कलेक्‍शन को करें अपग्रेड, रखें इन बातों का ख्‍याल

Nilmani Pal
1 Feb 2021 5:58 PM IST
स्लिम लुक चाहिए तो अपने आउटफिट कलेक्‍शन को करें अपग्रेड, रखें इन बातों का ख्‍याल
x
स्लिम लुक चाहिए तो अपने आउटफिट कलेक्‍शन को करें अपग्रेड, रखें इन बातों का ख्‍यालकपड़ों के कलर और फैब्रिक के अलावा उनके प्रिंट्स भी हमारे लुक को हेवी या स्लिम दिखाते हैं.

जनता से रिश्ता वेब डेस्क। स्लिम (Slim) हर कोई दिखना चाहता है. इसके लिए हम वर्कआउट (Workout) तो करते ही हैं, अपने कपड़ों के स्‍टाइल (Style) पर भी खास नजर रखते हैं. दरअसल कई बार ऐसा होता है कि हम किसी कपड़े में स्लिम दिखते हैं जबकि सेम साइज के दूसरे किसी कपड़े में मोटे. ऐसे में हमें यह पता होना जरूरी है कि आखिर किन कपड़ों में हमारा साइज (Size) कम या ज्‍यादा लगता है. दरअसल इसके पीछे जिम्मेदार है हमारे ड्रेस के कलर (Colour), फैब्रिक (Fabric) और प्रिंट्स (Prints). ये हमारे पर्सनैलिटी ग्रूमिंग (Personality Grooming) के लिए बहुत जरूरी हैं. कलर, फैब्रिक और प्रिंट्स पर ध्यान नहीं दिया जाए तो यह पूरे लुक (Look) को खराब कर सकती है. आइए जानते हैं कि स्लिम लुक (Slim look) के लिए आपको किन बातों को ध्‍यान में रखना जरूरी है. इन टिप्‍स को अपनाकर आप कपड़ों की शॉपिंग (Shopping) कर सकते हैं और पसंदीदा लुक कैरी कर सकते हैं.

डार्क शेड के कपड़े

स्लिम लुक पाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आपके वॉर्डरोब में डार्क शेड्स (Dark Shades) के कपड़े हों. आप ब्लैक, नेवी ब्लू, पर्पल, चॉकलेट ब्राउन, खाकी कलर या डार्क ग्रे शेड्स चुन सकती हैं. यह आपको स्लिम लुक देंगे. अगर आप स्लिम लुक चाहती हैं तो मोनोक्रोमैटिक कलर के कपड़े ट्राई करें. ऐसे शेड्स आपके फैटी एरिया को छुपाते हैं. आप लाइट कलर के शेड्स को डार्क कलर के लेयरिंग के साथ मिक्स एंड मैच भी कर सकती है.

फैब्रिक पर भी दें ध्यान

स्लिम दिखने के लिए फैब्रिक पर ध्‍यान देना भी जरूरी है. अगर आप प्लस साइज (Plus Size) की कैटेगरी में हैं तो क्रेन, स्पॉर्की, ग्लिटरी, शिमरी, चंदेरी, कॉटन, हॉजरी वाले फैब्रिक को अवॉइड करें. प्‍लस साइज कैरी करने वालों को क्रेप, साटन, शिफॉन, जॉर्जेट, लाइट वेटेड सिल्क जैसे हल्के फैब्रिक चुनना चाहिए. अगर आप मोटे फैब्रिक कपड़े पहनेंगी तो यह आपको और अधिक हेवी लुक देगा.

प्रिंट्स का भी रखें ख्याल

कपड़ों के कलर और फैब्रिक के अलावा उनके प्रिंट्स भी हमारे लुक को हेवी या स्लिम दिखाते हैं. बोल्ड प्रिंट्स आपके कर्व्स को उभारने का काम करते हैं जबकि छोटे-छोटे प्रिंट्स आपको स्लिम-ट्रीम लुक देते हैं. यह नियम इंडियन और वेस्‍टर्न दोनों ही तरह के ड्रेस स्‍टाइल पर लागू होता है. इसलिए साड़ी, लहंगा, कुर्ता या सूट खरीदते वक्‍त भी यह ध्‍यान रखें कि उन पर छोटे छोटे प्रिंट्स हों. यही नहीं, ड्रेस खरीदते समय कभी भी हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स न खरीदें. यह आपके आकार को बड़ा दिखाता है जबकि वर्टिकल स्ट्राइप्स आपको हाइट देता है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


Next Story